fbpx
  Previous   Next
HomeSportsविनेश फोगाट पेरिस से लौटेंगी खाली हाथ? जानें कैसे होती है कुश्ती...

विनेश फोगाट पेरिस से लौटेंगी खाली हाथ? जानें कैसे होती है कुश्ती में वजन मापने की प्रक्रिया ?

भारत की रेसलर विनेश को फाइनल से पहले डिसक्वालीफाई कर दिया गया है उसके पीछे असली वजह क्या है?

गोल्ड से मात्र एक कदम दूर विनेश ओलंपिक फाइनल से डिसक्वालीफाई हो चुकी हैं और इसका कारण मात्र उनका अधिक 100 ग्राम वजन है. पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट की ऐतिहासिक पटखनी से हर कोई खुश था और उनसे गोल्ड की आस लगाए बैठा था, लेकिन किसको पता था कि विरोधी पहलवानों को पटखनी देने वाली विनेश को वक्त के आगे झुकना पड़ेगा. ओलंपिक में फाइनल तक का सफर तय करना भारत की इस बेटी के लिए आसान नहीं था, उसे प्री-क्वार्टर में ही 4 बार की विश्व चैंपियन और पिछले ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट का सामना करना था, विनेश के पिता महावीर फोगाट का मानना था कि ये मैच गोल्ड की लड़ाई है. एक चुनौतीपूर्ण मुकाबले में विनेश ने सुसाकी को 3-2 से हराया.

33333

सुसाकी ने अपने करियर के सभी 95 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले जीते थे. लेकिन, विनेश ने सुसाकी को उन्हीं के पैंतरे से मात दी. अब भले ही फोगाट वजन ज्यादा होने के कारण भारत के लिए मेडल नहीं ला पाएंगी लेकिन उन्होंने जो परफॉर्मेंस किया था, उसने हर किसी का दिल जरूर जीत लिया है. लेकिन आखिर में ऐसा क्या नियम है जिसके कारण फोगाट मेडल लाने से चूक गए गई हैं. चलिए जानते हैं.

121212121212121


वजन-माप नियम क्या हैं..
वजन मापने की प्रक्रिया किसी भी कुश्ती प्रतियोगिता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है और यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती नियमों के तहत हर अंतरराष्ट्रीय आयोजन के लिए इसका पालन किया जाता है. प्रतियोगिता प्रक्रिया के अनुच्छेद 11 में वजन मापने को नियंत्रित करने वाले नियमों की रूपरेखा दी गई है. यदि कोई एथलीट वजन मापने (पहला या दूसरा वजन मापने) में शामिल नहीं होता है या असफल हो जाता है, तो उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाता है और अंतिम स्थान दे दिया जाता है.

WhatsApp Image 2024 08 07 at 1.36.17 PM

एथलीट के वजन में बदलाव होने के बाद क्या करना होता है
एथलीट के वजन में कोई भी बदलाव टीम लीडर द्वारा वजन-माप से एक दिन पहले दोपहर 12:00 बजे तक आयोजक को प्रस्तुत किया जाना चाहिए. ये बदलाव केवल असाधारण परिस्थितियों में ही किए जा सकते हैं, जैसे कि मेडिकल सर्टिफिकेट द्वारा चोट को लेकर की गई पुष्टि . इस समय सीमा के बाद कोई भी बदलाव स्वीकार नहीं किया जाता है.

8888 1

प्रत्येक सुबह संबंधित वजन श्रेणी के लिए वजन-माप आयोजित किया जाता है. वजन-माप और चिकित्सा नियंत्रण सत्र 30 मिनट तक चलता . इसके बाद अगली केवल रेपेचेज और फाइनल में भाग लेने वाले पहलवानों को वजन-माप से गुजरना पड़ता है, जो 15 मिनट तक चलता है.

मेडिकल परीक्षण की दरकार
प्रतियोगिता की पहली सुबह पहलवानों को चिकित्सा परीक्षण से गुजरना होता है. इस परीक्षण के बिना पहलवानों को वजन-मापन में भाग लेने की अनुमति नहीं होती है.

07 11 2020 medicaleducation 21037532

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

खाड़ी संकट के बीच भारत को तेल सप्लाई के लिए रूस ने दिया बड़ा ऑफर

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और खाड़ी क्षेत्र में बने अस्थिर हालातों के बीच वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर दबाव साफ नजर आ रहा है।...

असम चुनावी रण में कांग्रेस की एंट्री, 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

असम में विधानसभा चुनावों से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्य की 126 सीटों पर संभावित मतदान से पहले कांग्रेस ने अपनी...

अमेरिका-इजराइल के हमलों में ईरान के 153 शहरों में तबाही, 787 मौतों का दावा

अमेरिका और इजराइल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान में हालात बेहद गंभीर होते जा रहे हैं। ईरान की राहत एजेंसी ने दावा...

RELATED NEWS

हैरी ब्रूक के तूफानी शतक से इंग्लैंड की रोमांचक जीत, पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 2 विकेट से मात दे दी। इस...

ऑस्ट्रेलिया को हराकर जिम्बाब्वे ने किया ‘महाउलटफेर’, सहवाग की टिप्पणी से बढ़ी हलचल

टी20 विश्व कप 2026 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को मात देकर टूर्नामेंट का रुख ही...

T20 World Cup : भारत का दमदार प्रदर्शन, भारतीय टीम ने नामीबिया को 93 रनों से धूल चटाई

टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए नामीबिया के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की। दिल्ली के...