fbpx
  Previous   Next
HomeSportsT20 world Cup: USA के खिलाफ भारतीय टीम में हो सकते है...

T20 world Cup: USA के खिलाफ भारतीय टीम में हो सकते है अहम बदलाव, कट जाएगा इस स्टार का पत्ता!

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की बल्लेबाजी ताश के पत्ते तरह ढह गई थी जिसके चलते आगामी मुकाबला में टीम में बहुत कुछ बदलने जा रहा हैं.

भारतीय टीम 12 जून को मेजबान देश USA के साथ है अपना तीसरा मुकाबला खेलने जा रही है. न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में दोनों टीमें जब मैदान में उतरेंगी तो उनका इरादा होगा कि वह यहां जीत हासिल कर ‘सुपर 8’ के लिए अपना टिकट पक्का करना रहेगा. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने लगातार दो मैंच जीतकर अंक तालिका में अव्वल स्थान भले ही प्राप्त कर लिया है लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ जिस तरह से भारतीय बल्लेबाजों ने प्रर्दशन किया वो कतई प्रशांसा के लायक नहीं है. जिसके चलते टीम मैनेजमेंट ने बल्लेबाजी क्रम में अहम बदलाव के बारे में सोच रही है.

181691 ajxjeyrdqk 1666452426

कैप्टन रोहित शर्मा के साथ अगले मुकाबले में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज करते हुए नजर आ सकते हैं. जिसके चलते शिवम दुबे का टीम से पत्ता कटना तय माना जा रहा है. दरअसल, ब्लू टीम ने शुरुआती दोनों मुकाबलों में अबतक ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे को आजमाया है, लेकिन दोनों ही मौकों पर वह बुरी तरह से फ्लॉप हुए हैं. वहीं पारी का आगाज करते हुए विराट कोहली भी कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा पाए हैं. ऐसे में जायसवाल की वापसी से उन्हें भी अपना पसंदीदा तीसरा स्थान प्राप्त हो जाएगा.

इनपर रहेगी मध्यक्रम की कमान
USA के खिलाफ मध्यक्रम की जिम्मेदारी विराट कोहली के साथ-साथ युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव के कंधों पर रहेगा. पंत जारी टूर्नामेंट में काफी अच्छे लय में नजर आ रहे हैं. वहीं किंग कोहली का तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड बेहतरीन है. सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंज्या की विस्फोटक बल्लेबाजी से हर कोई अच्छी तरह से वाकिफ है. वह अपने दिन पर हारी हुई बाजी भी जिताने का दम रखते हैं.

Pant Kohli1672402329651

टीम कॉम्बिनेशन क्या रहेगा?
यूएसए के खिलाफ कैप्टन रोहित शर्मा 3 ऑलराउंडर के साथ मैदान में उतर सकते हैं. इसमें हार्दिक पंड्या के साथ रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल का नाम कंफर्म नजर आ रहा है. इन तीनों ही खिलाड़ियों ने अबतक टूर्नामेंट में उम्दा प्रदर्शन किया है. वहीं पेस तिकडी की बात करें तो कैप्टन रोहित शर्मा अपनी बेहतरीन पेस तिकड़ी के साथ कोई छेड़छाड़ करेंगे ये उम्मीद कम ही है. ये तीनों ही गेंदबाज अच्छे लय में नजर आ रहे हैं. इसमें जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में मोहम्मद सिराज और अर्शदीप का नाम शामिल है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

संसद सत्र से पहले ‘नारी शक्ति’ का शंखनाद: आज विज्ञान भवन से करोड़ों महिलाओं को बड़ा संदेश देंगे पीएम मोदी!

भारत की विकास यात्रा में महिलाओं को नेतृत्वकारी भूमिका में लाने के संकल्प के साथ आज राजधानी दिल्ली का विज्ञान भवन एक ऐतिहासिक गौरव...

इस्लामाबाद में फेल हुई शांति, अब पुतिन संभालेंगे कमान! ट्रंप और तेहरान के बीच रूस बनेगा ‘संकटमोचक’?

मिडिल ईस्ट में जारी बारूदी संघर्ष और कूटनीतिक गतिरोध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा कदम उठाया है। इस्लामाबाद में...

‘पीछे हटो वरना उड़ा देंगे’: समंदर में ईरान का अल्टीमेटम और अमेरिका की चुनौती, क्या छिड़कर रहेगी महाजंग?

एक तरफ पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति की मेज सजी थी, तो दूसरी तरफ समुद्र की लहरों पर...

RELATED NEWS

वैभव सूर्यवंशी का ‘पावर-शो’: 300 की स्ट्राइक रेट से उजाड़ा बेंगलुरु का बगीचा, राजस्थान की चौथी जीत!

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ अब एक ऐसी आंधी बन चुका है जिसे रोकना किसी भी टीम के लिए नामुमकिन साबित...

हारते-हारते कैसे जीता लखनऊ? मुकुल के 7 छक्कों ने छीनी गंभीर की टीम से जीत, ईडन में पसरा सन्नाटा!

ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर गुरुवार की रात आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। आखिरी गेंद तक चले इस हाई-वोल्टेज...

सड़क पर वॉर्नर की ‘बैटिंग’ पड़ी भारी! ड्रंक एंड ड्राइविंग केस में गिरफ्तार हुए दिग्गज क्रिकेटर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर एक बार फिर मैदान के बाहर अपने व्यवहार के कारण...