fbpx
  Previous   Next
HomeSportsरवींद्र जडेजा को टीम इंडिया के 'सर जडेजा' बनाने के पीछे इन...

रवींद्र जडेजा को टीम इंडिया के ‘सर जडेजा’ बनाने के पीछे इन दो बिहारियों का हाथ!

रवींद्र जडेजा ने अपने क्रिकेट करियर में अहम योगदान देने वाले दो बिहारी शख्स के बारे में खास बातचीत की है.

टीम इंडिया के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. 36 वर्षीय ऑलराउंडर ने कई मौकों पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को अकेले अपने दम पर जीत दिलाई है. यही वजह है कि देशवासी उन्हें प्यार से ‘सर जडेजा’ भी कहकर पुकारते हैं. मगर जडेजा को ‘सर जडेजा’ बनाया कौन? इसका जवाब उन्होंने खुद दिया है.

Screenshot 2025 05 30 160954

हाल ही में रविचंद्रन अश्विन के साथ उनके पॉडकास्ट में हुई एक खास चर्चा के दौरान उन्होंने अपने करियर के बारे में बातचीत करते हुए कुछ दिलचस्प सवालों का जवाब दिया. उन्होंने कहा उनके भारतीय टीम तक पहुंचने के सफर में दो बिहारियों का अहम योगदान रहा. यह शख्स कोई और नहीं बल्कि उनके बचपन के कोच महेंद्र सिंह चौहान और टीम के इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं.

स्टार ऑलराउंडर ने कहा उनकी क्रिकेट यात्रा दो महेंद्रों के बीच रही है. ये दोनों शख्स उनके बचपन के कोच महेंद्र सिंह चौहान और मौजूदा समय में उनके मेंटर महेंद्र सिंह धोनी हैं. जडेजा के मुताबिक उन्होंने महज आठ-नौ साल की उम्र में जामनगर स्थित ‘क्रिकेट बंगला’ में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था.

image 23

जडेजा ने बताया कि उनके बचपन के कोच महेंद्र सिंह चौहान जो कि बिहार से आते हैं, अभी भी वहीं युवा क्रिकेटरों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाते हैं. धोनी को भी वह यह बात बता चुके हैं. उनके मुताबिक मेरे जीवन में दो महेंद्रों, महेंद्र सिंह चौहान और महेंद्र सिंह धोनी का खास योगदान है.

image 24

जडेजा का कहना है कि उनके कोच महेंद्र सिंह चौहान एक पुलिस अधिकारी थे. उनका मानना था कि एक खिलाड़ी के तौर पर आपका फिटनेस हमेशा उच्च लेवल का होना चाहिए. मेरी फिटनेस और फील्डिंग कौशल का श्रेय शुरूआती दिनों में 15 से 20 किलोमीटर के बीच लगाए गए दौड़ को जाता है.

Screenshot 2025 05 30 160932

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

वैभव सूर्यवंशी का ‘पावर-शो’: 300 की स्ट्राइक रेट से उजाड़ा बेंगलुरु का बगीचा, राजस्थान की चौथी जीत!

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ अब एक ऐसी आंधी बन चुका है जिसे रोकना किसी भी टीम के लिए नामुमकिन साबित...

हारते-हारते कैसे जीता लखनऊ? मुकुल के 7 छक्कों ने छीनी गंभीर की टीम से जीत, ईडन में पसरा सन्नाटा!

ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर गुरुवार की रात आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। आखिरी गेंद तक चले इस हाई-वोल्टेज...

सड़क पर वॉर्नर की ‘बैटिंग’ पड़ी भारी! ड्रंक एंड ड्राइविंग केस में गिरफ्तार हुए दिग्गज क्रिकेटर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर एक बार फिर मैदान के बाहर अपने व्यवहार के कारण...