fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest Newsसीजफायर के बाद अचानक पीएम मोदी क्यों पहुंचे आदमपुर एयरबेस? वजह जानकर...

सीजफायर के बाद अचानक पीएम मोदी क्यों पहुंचे आदमपुर एयरबेस? वजह जानकर पाकिस्तानी मुंह छुपाते फिरेगा….

पीएम मोदी ने आज पंजाब स्थित आदमपुर एयरबेस की यात्रा कि और पाकिस्तान सहित दुनिया को संदेश दिया कि कैसे पाकिस्तान इस एयरबेस को लेकर किस तरह से झूठ फैला रहा था.

पंजाब के आदमपुर एयरबेस पर आज जैसे ही पीएम नरेंद्र मोदी हौसला अफजाई के लिए पहुंचे सभी जवानों में देश भक्ति और पराक्रम से लबरेज थे. सभी जवानों का जोश अपने चरम पर था. पूरा एयरबेस भारत माता की जय के नारों से गूंज रहा था. जवानों की तनती मुट्ठी के बीच पीछे शान से खड़ा अपना एस 400 नजर आ रहा है. पास ही मिग-29 है. यह वही एयरबेस है, जिसे लेकर पाकिस्तान यह झूठ फैला रहा था कि उसने उसे तबाह कर दिया है. यही नहीं वह दावा कर रहा था कि उसने एस 400 को ध्वस्त किया है. अब इस तस्वीर को पाकिस्तान को जरा गौर से देखना चाहिए. पाकिस्तान अपनी देश की जनता को झूठी तस्वीरें दिखाकर अपने जख्म छिपा रहा है. पीएम मोदी की आदमपुर एयरबेस की इस यात्रा ने साफ तौर पर पाकिस्तान के इस झूठ का पर्दाफाश कर दिया है. पाकिस्तान के झूठे नरैटिव को यह तस्वीरें जवाब हैं.

WhatsApp Image 2025 05 13 at 12.13.44 PM

प्रधानमंत्री की आदमपुर एयरबेस की यात्रा का एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि पाकिस्तान एयरबेस को लेकर किस तरह से झूठ फैला रहा था. इतना ही नहीं वीडियो में पीएम मोदी जवानों के साथ एयरबेस पर घूमते हुए और जवानों से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं. एयरबेस को एक खरोंच तक नहीं आई है. साथ ही पीएम मोदी के वीडियो में एस-400 भी देखा जा सकता है. पीएम मोदी का यह वीडियो अपने आप में ही पाकिस्तान के लिए एक संदेश है.

WhatsApp Image 2025 05 13 at 12.13.43 PM 1

बता दें कि पीएम मोदी ने भी अपनी आदमपुर एयरबेस की यात्रा को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, “आज सुबह मैं एएफएस आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिला. साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक लोगों के साथ रहना एक बहुत ही खास अनुभव था. भारत हमारे सशस्त्र बलों के प्रति आभारी रहेगा, क्योंकि वे हमारे देश के लिए हर काम करते हैं.”

Screenshot 2025 05 13 142017

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान ने 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई थी. हालांकि, भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उसने अपनी कार्रवाई को केवल रोका है और उसकी कार्रवाई पाकिस्तान के आचरण के अनुसार होगी.

WhatsApp Image 2025 05 13 at 12.13.43 PM

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

मुझसे खूबसूरत न हो जाए कोई, 4 बच्चे मार डाले, पानीपत की साइको कातिल हसीना की शादी की तस्वीर आई सामने

पानीपत के गांव भावड़ में चार बच्चों को बेरहमी से कत्ल करने वाली कातिल पूनम की शादी की तस्वीर सामने आई है. पूनम के...

पाकिस्तान के एकबार फिर आत्मघाती हमला, FC हेडक्वॉर्टर के 3 हमलावर ढेर, पूरे इलाके की घेराबंदी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के मुख्यालय पर सुसाइड हमला हुआ है. खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आईजी जुल्फिकार...

नेपाल में तख्तापलट के बाद एक बार फिर से इतनी जल्दी फिर क्यों सड़क पर उतरे Gen Z

Gen Z का वो प्रदर्शन तख्तापलट करने के बाद ही रुका. नेपाल के लोग उस आंदोलन को ठीक से भूल भी नही पाए थे...