fbpx
  Previous   Next
HomeBusinessपीएम मोदी का सिंगापुर दौरा गेम चेंजर साबित होगा? सिंगापुर में पीएम...

पीएम मोदी का सिंगापुर दौरा गेम चेंजर साबित होगा? सिंगापुर में पीएम मोदी का मिशन कैसे होगा सफल ?

भारत आने वाले समय में सेमीकंडक्टर क्षेत्र में और तेजी से विकास करता हुआ दिख रहा है जिसके चलते पीएम मोदी का सिंगापुर दौरा भारत के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.

पीएम मोदी आजकल सिंगापुर के दौरे पर है, इस दौरे में पीएम मोदी ने कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए हैं. PM नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर में अपने समकक्ष लॉरेंस वोंग के साथ बैठक भी की है. इस बैठक के बाद पीएम मोदी ने कहा कि सिंगापुर सिर्फ एक भागीदार देश नहीं है, बल्कि हर विकासशील देश के लिए एक प्रेरणा है. हम भारत में कई सिंगापुर भी बनाना चाहते हैं और इसके लिए मिलकर प्रयास कर रहे हैं.

25

आपको बता दें कि सिंगापुर को सेमीकंडक्टर की दुनिया का बादशाह कहा जाता है. साथ ही सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में भारत भी एक ग्लोबल प्लेयर बनने की राह पर तेजी से बढ़ रहा है. पीएम मोदी भी सेमीकंडक्टर क्षेत्र को लेकर अपनी प्रतिबद्धता पहले ही जता चुके हैं. पीएम मोदी ये कह चुके हैं कि आने वाला समय सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का होगा और इसमें भारत की भूमिका पूरे विश्व में निर्णायक होगी. ऐसे में पीएम मोदी का सिंगापुर दौरा भी इस लक्ष्य की तरफ बढ़ने में एक बड़ा कदम साबित होने वाला है. भारत का सिंगापुर के साथ हुआ समझौता आने वाले समय में गेम चेंजर साबित हो सकता है.

2525 1


पीएम मोदी के सिंगापुर दौरे के दौरान भारत और सिंगापुर के बीच कई अहम समझौते हुए हैं. अब से दोनों देश शिक्षा और एंटरप्रेन्योरशिप के क्षेत्र में भी आपस में सहयोग बढ़ाएंगे. भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना तकनीक मंत्रालय ने सिंगापुर के साथ सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम मजबूत करने का भी समझौता किया है.

8989

जानकारों की मानें तो भारत और सिंगापुर के बीच सेमीकंडक्टर को लेकर हुए इन समझौतों से भारत को खासा फायदा होने वाला है. आपको बता दें कि इस समझौते से भारत को सबसे पहले सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में टैंलेंट को और डेवलप करने में मदद मिलेगी. इसके साथ-साथ ही सेमीकंडक्टर इंडस्ट्रियल पार्क मैनेजमेंट से जुड़ी जानकारियां भी एक दूसरे से साझा की जाएंगी. भारत में स्किल्ड लेबर की उपलब्धता सिंगापुर से ज्यादा है. ऐसे में अब सिंगापुर को भी और स्किल्ड लेबर मिल पाएंगे. भारत को सेमीकंडर मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम तैयार करने में सिंगापुर की कंपनियों से मदद मिलेगी.

SEMI COND 28 7 2023

पीएम मोदी भारत को सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर लीडर के तौर पर भी स्थापित करना चाहते हैं. और इसके लिए वो लगातार काम भी कर रहे हैं. कुछ समय पहले पीएम मोदी ने अपने एक संबोधन में कहा कि भारत पहले ही स्पेस, न्यूक्लियर और डिजिटल पावर है. मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि आने वाले समय में भारत सेमीकंडक्टर सेक्टर में एक ग्लोबल लीडर बनेगा. आज हम जो फैसले ले रहे हैं जो नीतिया बना रहे हैं उसका फायदा हमें लंबे समय तक मिलेगा.

888

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

धड़ाम हुआ गोल्ड मार्केट: शांति वार्ता की खबरों से सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी, रिकॉर्ड हाई से ₹49,000 सस्ता हुआ सोना!

वैश्विक राजनीति में कूटनीति की आहट ने कमोडिटी मार्केट की चमक को फीका कर दिया है। अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली शांति...

फास्टैग है तो रफ़्तार है! टोल प्लाजा पर नकद भुगतान का अंत, अब बिना रुके कटेगा रास्ता पर जेब पर पड़ेगा यह असर!

भारतीय राजमार्गों पर सफर करने वाले करोड़ों वाहन चालकों के लिए एक बड़ा बदलाव दस्तक दे रहा है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने...

भारत की डिजिटल दहाड़: UPI का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड! एक महीने में हुए 22 अरब से ज्यादा ट्रांजैक्शन!

भारत की 'डिजिटल क्रांति' एक नए मुकाम पर पहुँच गई है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा संचालित यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने...