fbpx
  Previous   Next
HomeNationदिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की बढी मुश्किल, शराब घोटाला मामले में ED...

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की बढी मुश्किल, शराब घोटाला मामले में ED ने केजरीवाल को भेजा दूसरा समन

दिल्ली के उप राज्यपाल ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से जांच की सिफारिश की, जिसके बाद ईडी ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया. 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया

प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फिर से नोटिस भेजा है और पूछताछ के लिए बुलाया है. जानकारी के अनुसार ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को 21 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा है. इससे पहले ईडी ने अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए 2 नवंबर को बुलाया था. लेकिन अरविंद केजरीवाल ने नोटिस को गैरकानूनी बताकर नोटिस वापिस लेने की मांग की थी.

NPIC 202341418013

ED के नए नोटिस पर AAP के सांसद संदीप पाठक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये केस पूरी तरह से फर्जी केस है. इस केस में कुछ भी नहीं है. पीएम मोदी जी से कोई भी सवाल करता है, पीएम उसे गिरफ्तार करवाते हैं. पीएम अरविंद केजरीवाल से नफरत करते हैं और सबसे ज्यादा डरते हैं. उनके सामने कोई सरेंडर करता है तो पीएम उसे क्लीन चिट दे देते हैं. अरविंद केजरीवाल जी विपश्यना में जाने वाले हैं और वकील नोटिस स्टडी रहे हैं.

Kejriwal vs ED 750x375 2


क्या केजरीवाल ED के सामने होगें

वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ED के सामने पेश होने पर अभी सस्पेंस है. दरअसल ED ने केजरीवाल को 21 दिसंबर को पेश होने को कहा है. जबकि केजरीवाल को 19 से 30 दिसंबर तक अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विपश्यना योग साधना में जाना है. ऐसे में मुख्यमंत्री ED के सामने पेश होंगे या नहीं ये साफ नहीं. बाद में नीति को रद्द कर दिया गया और दिल्ली के उप राज्यपाल ने CBI से जांच की सिफारिश की, जिसके बाद ईडी ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया.

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि यह भाजपा द्वारा एक “राजनीतिक साजिश” है. पार्टी ने दावा किया कि विपक्षी नेताओं को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है. इस मामले में आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

वृंदावन में चीख-पुकार: केशी घाट पर नाव पलटने से बड़ा हादसा, यमुना की लहरों ने छीनी 10 जिंदगियां

कान्हा की नगरी वृंदावन में शुक्रवार का दिन मातम में बदल गया। केशी घाट के पास यमुना नदी की लहरों में पर्यटकों से भरी...

वोटिंग का ‘सुनामी’ अलर्ट: असम से केरलम तक टूटे पुराने रिकॉर्ड, अब 4 मई को खुलेगा सत्ता का असली पिटारा!

भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। 9 अप्रैल 2026 को हुए विधानसभा चुनावों में असम, केरलम और केंद्र...

संसद में गूंजेगी ‘नारी शक्ति’ की हुंकार: बंगाल चुनाव से पहले पीएम मोदी का बड़ा दांव

पश्चिम बंगाल के चुनावी महासंग्राम के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए 'नारी शक्ति' को केंद्र में ला खड़ा किया...