fbpx
  Previous   Next
HomeHealthDELHI-NCR में बारिश और बाढ़ तो गई लेकिन नई आफत छोड गई...

DELHI-NCR में बारिश और बाढ़ तो गई लेकिन नई आफत छोड गई ! पिछले 5 दिन से रोजाना 100 से ज्यादा मरीज.

दिल्ली के AIIMS में 100 से ज्यादा मरीज आई प्लू के लक्षण के साथ पहुंच है, वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सक ने लोगों से हाथ मिलाने से बचने की सलाह दे रहे है.

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बाढ़ के बाद कई तरह की स्वास्थ्य संबधी समस्याओं का सामना लोगों को करना पड़ रहा है और कई तरह के संक्रामक रोग भी लोगों को हो रहा है. दिल्ली एम्स में पिछले पांच दिनों से हर दिन 100 से ज्यादा मरीज कंजक्टिवाइटिस जिसे आई फ्लू भी कहा जाता है के पहुंच रहे हैं.


क्या है ‘आई फ्लू’ ?
कंजक्टिवाइटिस या आई फ्लू एक ऐसी बीमारी है जो तेजी से स्प्रेड करता है. यह एक वायरल इन्फेक्शन है. कभी कभी बैक्टिरियल इन्फेक्शन भी इस पर सुपर ऐडेड हो सकता है. इसकी वजह से आंख से काफी डिस्चार्ज, पलकों में सूजन तक आती है. ये बीमारी सेल्फ लिमिटिंग है. अपने आप दो हफ्ते में ठीक हो जाती है. कॉर्निया जब इन्वॉल्व होता है तब इसका इलाज लंबा चलता है. दिल्ली ही नहीं पूरे नॉर्थ इंडिया में इसका प्रभाव देखने को मिलता है.

आई फ्लू होने पर क्या करें?
रिपोर्ट की माने तो हर तीसरे आदमी को इसका इन्फेक्शन हो रहा है. यह समस्या बारिश के सीजन खत्म होने पर खत्म हो जाएगा. डॉक्टरों ने इससे बचने के लिए लोगों को आगाह किया कि खुद से दवाई शुरू न करें. नजर कम हो रही है तो जांच कराएं. उन्होंने कहा कि लाली कम करने के लिए स्टीरॉयड यूज कर लेते हैं तो आगे जाकर दिक्कत आती है. सावधानी बहुत जरूरी जिससे बीमारी न फैले. आंखों पर चश्मा, अपने टॉवेल, रुमाल अलग रखें, बेडशीट अलग रखें.

इस समय जब संक्रमण फैल रहा है तो लोगों से हाथ मिलाने से बचें. यह बच्चों में अधिक हो रहा है. स्विमिंग बिलकुल न करें, यहां से इन्फेक्शन फैल सकता है. हफ्ते से दो हफ्ते में ठीक हो जाता है. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन सी ले सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

भीगी किशमिश खाने से होते है चमात्कारिक फायदे ! लेकिन भीगी किशमिश खाने की टाइमिंग है महत्वपूर्ण

ठंड के मौसम में ड्राई फ्रूट्स का सेवन कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते...

अंडे और चिकन से भी ज्यादा शक्तिशाली है ये सस्ती सी चीज ! जानें फायदे और सेवन का तरीका

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए प्रोटीन और पोषण से भरपूर चीजों का सेवन बेहद जरूरी होता है. लेकिन जब भी प्रोटीन की बात...

छुहारे खाने से ये सब बिमारियों में शर्तिया लाभ मिलेगी साथ ही साथ छुहारे की तासीर भी जानें?

आप डेली रूटीन में शामिल करते हैं तो और भी कई फायदे उठा सकते हैं क्योंकि छुआरा विटामिन ए, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन, कैल्शियम, फाइबर,...