Home Nation राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा का रखा नया नाम, जानें...

राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा का रखा नया नाम, जानें नया नाम और पूरा रूट मैप !

कोंग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा करने के लिए तैयार है, इस यात्रा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इंफाल में हरी झंडी दिखाएंगे.

0

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर देश की यात्रा पर निकलने वाले हैं. 14 जनवरी से शुरू होनी वाली इस यात्रा का नाम ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ होगा. इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दी. इससे पहले इस यात्रा नाम ‘भारत न्याय यात्रा’ दिया गया था.

04 01 2024 bharatjodonyayyatra

जयराम रमेश ने कहा, “यात्रा की शुरुआत मणिपुर की राजधानी इंफाल से होगी. यात्रा 14 जनवरी दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. यात्रा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हरी झंडी दिखाएंगे.” उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस यात्रा के दौरान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर अपने विचार जनता के सामने रखेंगे. उन्होंने कहा कि 6,700 किलोमीटर लंबी यात्रा 15 राज्यों से होकर गुजरेगी. इस दौरान राहुल गांधी बस और पद यात्रा करेंगे. इस यात्रा में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों को भी न्यौता दिया जाएगा.

कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत 67 दिनों में 6713 किमी का सफर तय करेंगे. यह यात्रा 15 राज्यों के 110 जिले से होकर गुजरेगी. इसके अन्तर्गत 100 लोकसभा सीटें आएंगी. राहुल गांधी की यात्रा मुंबई में खत्म होगी. 4 जनवरी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने एक बैठक की. बैठक में 2024 के चुनावों की तैयारी और राहुल गांधी की मणिपुर से मुंबई के बीच निकाली जा रही यात्रा पर चर्चा हुई. इस बैठक में कांग्रेस के सभी प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहे. जयराम रमेश ने दावा किया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किमी लंबी भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई थी. उसने पूरे देश का माहौल बदल दिया था और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी थी. उन्होंने कहा कि वह यात्रा पार्टी और देश के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई थी.


67 दिन की इस यात्रा में 6,700 किमी. से ज्यादा दूरी तय की जाएगी, 110 जिलाओं से होकर गुजरेगी, 100 लोकसभा और 337 विधानसभा सीटों की यात्रा के दौरान राहुल गांधी कवर करेंगे.


भारत जोड़ो न्याय यात्रा” का रूट मैप
मणिपुर से मुंबई (14 जनवरी-20 मार्च)
मणिपुर | 107 किमी | 4 जिला
नागालैंड | 257 किमी | 5 जिला
असम | 833 किमी | 17 जिला
अरुणाचल प्रदेश | 55 किमी | 1 जिला
मेघालय | 5 किमी | 1 जिला
पश्चिम बंगाल | 523 किमी | 7 जिला
बिहार | 425 किमी | 7 जिला
झारखंड | 804 किमी | 13 जिला
उड़ीसा | 341 किमी | 4 जिला
छत्तीसगढ़ | 536 किमी | 7 जिला
उत्तर प्रदेश | 1,074 किमी | 20 जिला
मध्य प्रदेश | 698 किमी | 9 जिला
राजस्थान | 128 किमी | 2 जिला
गुजरात | 445 किमी | 7 जिला
महाराष्ट्र | 480 किमी | 6 जिला

Load more

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version