fbpx
  Previous   Next
HomeNationअहमदाबाद प्लेन क्रैश का मंजर बेहद डरावना…अबतक कुल 241 लोगों की मौत

अहमदाबाद प्लेन क्रैश का मंजर बेहद डरावना…अबतक कुल 241 लोगों की मौत

गुरुवार को अहमदाबाद से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई, जहां एक एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस भयावह हादसे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है.

आज दोपहर गुजरात के अहमदाबाद से चालक दल समेत 242 यात्री लंदन के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 से रवाना हुए होंगे तो उन्हें तनिक भी अंदाजा नहीं था कि ये सफर इतना खतरनाक होने जा रहा है.लंदन जा रहा एअर इंडिया का एक विमान गुरुवार (12 जून, 2025) दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद एक आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में चालक दल के 10 सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे. हादसे में अबतक कुल 241 लोगों की मौत हुई है और कई लोगों के मारे जाने की आशंका है.बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान (एआई171) को उड़ान भरने के तुरंत बाद एकदम तेजी से नीचे आते देखा गया और दोपहर करीब दो बजे वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नजदीक मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना के तुरंत बाद, इलाके में काले धुएं का एक बड़ा गुबार उठता देखा गया. शहर में उड़ानों का परिचालन अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है.

Screenshot 2025 06 12 222036

प्लेन में कौन-कौन से देश के नागरिक सवार थे?

एअर इंडिया के मुताबिक, अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रही उड़ान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक सवार थे. ऐसी आशंका है कि मेघाणी नगर के कुछ लोग भी मृतकों में शामिल हो सकते हैं.
एअर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि दुर्घटना स्थल पर आपातकालीन प्रतिक्रिया दलों की सहायता के लिए एयरलाइंस हर संभव प्रयास कर रही है और इस हादसे में प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगी. चंद्रशेखरन ने एक बयान में कहा, ‘‘बहुत दुख के साथ, मैं पुष्टि करता हूं कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की उड़ान, एआई 171 आज दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस घटना में प्रभावित सभी लोगों के परिवारों और प्रियजनों के साथ हमारी गहरी संवेदनाएं हैं.’’

WhatsApp Image 2025 06 12 at 4.04.01 PM

जारी किया गया हॉट लाइन नंबर

चंद्रशेखरन टाटा समूह के चेयरमैन भी हैं. उन्होंने कहा, ‘‘इस समय हमारा प्राथमिक ध्यान सभी प्रभावित लोगों और उनके परिजनों की सहायता करने पर है. हम दुर्घटना स्थल पर आपातकालीन प्रतिक्रिया दलों की सहायता करने और प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं.’’ एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘‘हमने और विवरण उपलब्ध कराने के लिए एक यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 शुरू किया है.’’

WhatsApp Image 2025 06 12 at 4.04.01 PM 1

बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर को पूरी दुनिया में अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी और ईंधन दक्षता के लिए जाना जाता है, लेकिन बीते कई वर्षों में इसमें कई तकनीकी और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं भी सामने आई हैं.अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 क्रैश होने के बाद एक बार फिर से इस एयरक्राफ्ट को लेकर सवाल उठने लगे हैं.बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर का उपयोग लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बड़े स्तर पर दुनिया की एयरलाइनों द्वारा किया जाता है और इसे आधुनिक और कुशल विमान माना जाता है, लेकिन इसमें कई बार सुरक्षा संबंधी चिंताएं सामने आई हैं.इन घटनाओं के कारण यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने ड्रीमलाइनर का परिचालन तब तक के लिए स्थगित कर दिया, जब तक बोइंग ने बैटरी प्रणाली को पुनः डिजाइन नहीं कर लिया.

image 20

2024 में बोइंग फिर से जांच के दायरे में आ गई, जब कंपनी के एक इंजीनियर और व्हिसलब्लोअर सैम सालेहपुर ने कथित तौर पर अमेरिकी सीनेट को ड्रीमलाइनर के बॉडी में संरचनात्मक समस्याओं के बारे में बताया. उन्होंने दावा किया कि छोटे गैप और अनुचित असेंबली से जल्दी घिसाव और संभावित संरचनात्मक खराबी हो सकती है. एफएए ने एक जांच शुरू की, जो अभी भी जारी है.

image 21

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

वृंदावन में चीख-पुकार: केशी घाट पर नाव पलटने से बड़ा हादसा, यमुना की लहरों ने छीनी 10 जिंदगियां

कान्हा की नगरी वृंदावन में शुक्रवार का दिन मातम में बदल गया। केशी घाट के पास यमुना नदी की लहरों में पर्यटकों से भरी...

वोटिंग का ‘सुनामी’ अलर्ट: असम से केरलम तक टूटे पुराने रिकॉर्ड, अब 4 मई को खुलेगा सत्ता का असली पिटारा!

भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। 9 अप्रैल 2026 को हुए विधानसभा चुनावों में असम, केरलम और केंद्र...

संसद में गूंजेगी ‘नारी शक्ति’ की हुंकार: बंगाल चुनाव से पहले पीएम मोदी का बड़ा दांव

पश्चिम बंगाल के चुनावी महासंग्राम के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए 'नारी शक्ति' को केंद्र में ला खड़ा किया...