fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentबाहुबली फेम साउथ सुपरस्टार प्रभास करने वाले हैं शादी? जानिए किसने दी...

बाहुबली फेम साउथ सुपरस्टार प्रभास करने वाले हैं शादी? जानिए किसने दी फैंस को ये हिंट ?

अभिनेता प्रभास की शादी का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. अब लग रहा है ये इंतजार खत्म होने वाला है

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर और साउथ के स्टार प्रभास की शादी को लेकर आए दिन खबरें आती रहती हैं. प्रभास की शादी की जब भी खबरें आती हैं तो वो टॉक ऑफ द टाउन बन जाती है. उनकी फीमेल फैंस जरुर दुखी हो जाती होंगी मगर बहुत सारे फैंस खुश भी हो जाते हैं. प्रभास अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा अपडेट सामने आया है. प्रभास की शादी को लेकर उनकी आंटी ने एक हिंट दिया है.

prabhas 0 11708931425

प्रभास की अंकल और लेजेंड्री एक्टर कृष्णन राजू की पत्नी श्यामला देवी ने उनकी शादी को लेकर हिंट दे दी है. जल्द ही एक गुड न्यूज आने वाली है. विजयवाड़ा में कनक दुर्गा मंदिर जब प्रभास की आंटी गईं तो उन्होंने वहां मीडिया से बातचीत की और एक्टर की शादी के प्लान के बारे में डिटेल में बात की.

Screenshot 2024 10 09 225417 1

शादी की होगी अनाउंसमेंट
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक श्यामला देवी ने कहा प्रभास की शादी की अनाउंसमेंट जल्द ही होगी. हालांकि जब श्यामला देवी से प्रभास की होने वाली पत्नी के बारे में बात की गई तो उन्होंने इस पर कुछ भी जवाब नहीं दिया.

prabhas 021024 2


प्रभास की शादी को लेकर पहली बार बात सामने नहीं आई है. कल्कि 2898 AD के इवेंट के दौरान, प्रभास ने शादी की अफवाहों पर रिएक्ट किया था. उन्होंने कहा था- ‘मैं जल्द ही शादी नहीं कर रहा हूं क्योंकि मैं अपनी फीमेल फैंस की फीलिंग्स को हर्ट नहीं करना चाहता हूं.

prabhas 1683644589


वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास की फिल्म द राजा साहब जल्द ही रिलीज होने वाली है. वो इन दिनों अपनी इस फिल्म पर जोर-शोर से काम कर रहे हैं. इसके अलावा भी प्रभास के पास कई फिल्में हैं. उनकी आखिरी फिल्म कल्कि 2898 एडी रिलीज हुई थी. इस फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों ने ही बहुत पसंद किया है.

prabhas b05186fa7a

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

महाकुंभ वायरल गर्ल का ‘विवादित निकाह’: नाबालिग निकलीं मोनालिसा, पति फरमान खान पर लगा पॉक्सो एक्ट!

संगम की रेती पर आयोजित महाकुंभ से अपनी खूबसूरती और सादगी के दम पर रातों-रात 'सोशल मीडिया सेंसेशन' बनीं मोनालिसा भोंसले अब एक गंभीर...

‘धुरंधर 2’ का जलवा: आधी रात को भी हाउसफुल हुए थियेटर्स, रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़ा झंडा!

भारतीय सिनेमा के पर्दे पर 'धुरंधर 2' ने एक ऐसा तूफान खड़ा कर दिया है जिसे बॉक्स ऑफिस के इतिहास में सालों तक याद...

संजय दत्त-नोरा फतेही के अश्लील गाने पर सरकार सख्त, सेंसर बोर्ड को सख्त कार्रवाई के निर्देश

मनोरंजन जगत में बढ़ते विवादों के बीच सरकार ने अब गानों और डिजिटल कंटेंट की निगरानी को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। हाल...