fbpx
  Previous   Next
HomeSportsभारत और अफ्रीका के बीच टेस्ट मैंच दो दिन में खत्म होने...

भारत और अफ्रीका के बीच टेस्ट मैंच दो दिन में खत्म होने पर आनंद महिंद्रा की पोस्ट क्यों हो रही है वायरल !

भारत ने सेंचुरियन में श्रृंखला के शुरूआती मैच में पारी और 32 रन से हार के बाद शानदार वापसी की और दो मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर पर खत्म की.

भारतीय क्रिकेट टीम ने दो मैचों की श्रृंखला का दूसरा टेस्ट पांच सत्र से भी कम समय में जीत लिया. केवल 107 ओवर खेले गए क्योंकि यह प्रारूप के इतिहास में अब तक का सबसे छोटा मैच बन गया. पहले दिन से ही केप टाउन में 23 विकेट गिरते ही नाटकीय दृश्य सामने आने लगे. पहले दक्षिण अफ्रीका 55 रन पर आउट हो गया, फिर भारत 153 रन पर आउट हो गया. दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में 176 रन बनाए, मैच दूसरे दिन के दूसरे सत्र में समाप्त हुआ और भारत ने सात विकेट शेष रहते 79 रन के लक्ष्य को पार कर लिया. 23 साल में पहली बार भारत ने दक्षिण अफ्रीका में कोई टेस्ट सीरीज ड्रा कराई है.
दो दिन के टेस्ट मैच को लेकर उद्योगपति आनंद महिंद्रा की खेल पर दिलचस्प बात कह दी. आनंद महिंद्रा ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “मुझे नहीं लगता कि मैं SA vs IND मैच को और देख सकता हूं. खेल की इस गति से उत्पन्न होने वाली जी-फोर्स को संभाल नहीं सकता…”

5

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के जादुई स्पैल से भारत ने टेस्ट इतिहास के अब तक के सबसे छोटे मैच में दक्षिण अफ्रीका पर सात विकेट की जीत से दो मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर की. भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह दूसरे और आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन की सुबह ऐसा खतरनाक स्पैल डाला कि दक्षिण अफ्रीका का मध्यक्रम चरमरा गया और ऐडन मार्कराम के जुझारू शतक के बावजूद टीम लंच से ठीक पहले दूसरी पारी में 36.5 ओवर 176 रन पर ढेर हो गयी जिससे भारत को जीत के लिए 79 रन का लक्ष्य मिला.

36

यह लक्ष्य हालांकि सबसे मुश्किल पिच पर भी बहुत बड़ा नहीं था. युवा यशस्वी जायसवाल हालांकि अपना विकेट गंवा बैठे लेकिन कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने 12 ओवर में तीन विकेट पर 80 रन बनाकर टीम को पांचवें सत्र के अंदर जीत दिलायी.

2222

यह श्रृंखला बुमराह और मोहम्मद सिराजके प्रदर्शन के लिये याद रखा जायेगा. सिराज ने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ छह विकेट के प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 55 रन पर समेटने में मुख्य भूमिका निभायी थी.

33666

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

वैभव सूर्यवंशी का ‘पावर-शो’: 300 की स्ट्राइक रेट से उजाड़ा बेंगलुरु का बगीचा, राजस्थान की चौथी जीत!

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ अब एक ऐसी आंधी बन चुका है जिसे रोकना किसी भी टीम के लिए नामुमकिन साबित...

हारते-हारते कैसे जीता लखनऊ? मुकुल के 7 छक्कों ने छीनी गंभीर की टीम से जीत, ईडन में पसरा सन्नाटा!

ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर गुरुवार की रात आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। आखिरी गेंद तक चले इस हाई-वोल्टेज...

सड़क पर वॉर्नर की ‘बैटिंग’ पड़ी भारी! ड्रंक एंड ड्राइविंग केस में गिरफ्तार हुए दिग्गज क्रिकेटर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर एक बार फिर मैदान के बाहर अपने व्यवहार के कारण...