fbpx
  Previous   Next
HomeSportsरोहित को आराम, सूर्यकुमार यादव होंगे टीम इंडिया के कप्तान, रिंकू सिंह,...

रोहित को आराम, सूर्यकुमार यादव होंगे टीम इंडिया के कप्तान, रिंकू सिंह, ऋतुराज समेत खिलाड़ियों को भी मिली जगह

23 नवंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विशाखापत्तनम में शुरू होने जा रही पांच मैचों की टी20सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. सूर्यकुमार यादव इस टीम को करेंगे लीड.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 23 नवंबर से विशाखापत्तनम में शुरू होने जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. सूर्यकुमार यादव इस टीम की अगुवाई करेंगे. भारत को हराकर वनडे विश्व चैंपियन बनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का उप कप्तान बनाया गया है. इस सीरीज के लिए कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. वहीं ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और प्रसिद्ध कृष्णा जो विश्व कप के लिए टीम इंडिया का हिस्सा थे, उन्हें टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा श्रेयस अय्यर सीरीज के बाकी के मैचों के लिए टीम से जुड़ेंगे. अय्यर के आने के बाद रुतुराज की जगह वो टीम के उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1212 1

भारत ने विश्व कप टीम में शामिल सिर्फ तीन खिलाड़ियों को टी20 सीरीज के लिए चुना है जिसमें प्रसिद्ध कृष्णा, इशान किशन और सूर्यकुमार शामिल हैं. श्रेयस अय्यर अंतिम दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए टीम से जुड़ेंगे और वह गायकवाड़ की जगह उप कप्तान की भूमिका निभाएंगे. बीसीसीआई ने इसके साथ ही सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए वेन्यू में भी बदलाव किया है. सीरीज के आखिरी दो मुकाबले अब रायपुर और बेंगलुरू में होंगे.

Rohit Sharma Suryakumar Yadav India

इससे पहले यह मैच नागपुर और हैदराबाद में होने थे. ऑस्ट्रेलिया पहले ही मैथ्यू वेड की अगुवाई में टीम का ऐलान कर चुका है. भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, जिन्होंने इस साल कई सीरीज में टी20 में भारतीय टीम की अगुवाई की, वो विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ लीग चरण मैच के दौरान टखने की चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे. वहीं संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिली है.

c456396a37

टीम इस प्रकार है
सूर्यकुमार यादव, रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और मुकेश कुमार.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

वैभव सूर्यवंशी का ‘पावर-शो’: 300 की स्ट्राइक रेट से उजाड़ा बेंगलुरु का बगीचा, राजस्थान की चौथी जीत!

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ अब एक ऐसी आंधी बन चुका है जिसे रोकना किसी भी टीम के लिए नामुमकिन साबित...

हारते-हारते कैसे जीता लखनऊ? मुकुल के 7 छक्कों ने छीनी गंभीर की टीम से जीत, ईडन में पसरा सन्नाटा!

ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर गुरुवार की रात आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। आखिरी गेंद तक चले इस हाई-वोल्टेज...

सड़क पर वॉर्नर की ‘बैटिंग’ पड़ी भारी! ड्रंक एंड ड्राइविंग केस में गिरफ्तार हुए दिग्गज क्रिकेटर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर एक बार फिर मैदान के बाहर अपने व्यवहार के कारण...