fbpx
  Previous   Next
HomeHealth5 साल पहले हुई महिला की सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने पेट...

5 साल पहले हुई महिला की सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने पेट में छोड़ दिया था चिमटा, बाहर निकाला तो…

चिकित्सकों की कथित लापरवाही से ऑपरेशन के दौरान गलती से महिला के पेट में चिमटा छूट गया था, जो 5 साल बाद बाहर निकाला गया.

केरल पुलिस ने यहां एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में एक महिला की सर्जरी में बरती गई कथित मेडिकल लापरवाही की जांच में यह पाया है कि चिकित्सकों ने गलती से उसके पेट में एक चिमटा जिसे फोरसेप कहते है छोड़ दिया था. महिला ने पुलिस में दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि 2017 में यहां सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में डिलीवरी के समय किए गए सीजेरियन सेक्शन ऑपरेशन के बाद से उसे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसके बाद पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू की थी.

11 3

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि ऑपरेशन के दौरान गलती से महिला के पेट में चिमटा छूट गया था, जो चिकित्सकों की कथित लापरवाही है. पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि हमने जांच पूरी कर ली है. हमने रिपोर्ट जिला चिकित्सा अधिकारी (डीएमओ) को सौंप दी है, जो आगे की जांच के लिए एक मेडिकल बोर्ड का गठन करेंगे.”

surgery b 041019
Created with GIMP

कोझिकोड की रहने वाली 30 वर्षीय हरशिनिया ने पिछले साल अक्टूबर में पुलिस में शिकायत दर्ज करा कर इसकी जांच कराने की मांग की थी.महिला का नवंबर 2017 में सरकारी अस्पताल में तीसरा ‘सीजेरियन सेक्शन ऑपरेशन’ किया गया था. इससे पहले, उसका दो बार इसी तरह का ऑपरेशन अलग-अलग निजी अस्पतालों में किया गया था.

dwfegtrh 1577086345
Created with GIMP

कोझिकोड चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के चिकित्सकों ने गंभीर पीड़ा से ग्रसित हरशिनिया की 17 सितंबर 2022 को एक बड़ी सर्जरी की और उसके पेट में गत पांच साल से पड़े चिमटे को बाहर निकाला. यह चिमटा, कैंची जैसा चिकित्सीय उपकरण होता है, जिसका उपयोग शल्य चिकित्सक सर्जरी के दौरान करते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

भीगी किशमिश खाने से होते है चमात्कारिक फायदे ! लेकिन भीगी किशमिश खाने की टाइमिंग है महत्वपूर्ण

ठंड के मौसम में ड्राई फ्रूट्स का सेवन कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते...

अंडे और चिकन से भी ज्यादा शक्तिशाली है ये सस्ती सी चीज ! जानें फायदे और सेवन का तरीका

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए प्रोटीन और पोषण से भरपूर चीजों का सेवन बेहद जरूरी होता है. लेकिन जब भी प्रोटीन की बात...

छुहारे खाने से ये सब बिमारियों में शर्तिया लाभ मिलेगी साथ ही साथ छुहारे की तासीर भी जानें?

आप डेली रूटीन में शामिल करते हैं तो और भी कई फायदे उठा सकते हैं क्योंकि छुआरा विटामिन ए, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन, कैल्शियम, फाइबर,...