fbpx
  Previous   Next
HomeBusinessसोना में फिर से तेजी, गोल्ड की कीमत ₹87,500 के पार…जानिए क्या...

सोना में फिर से तेजी, गोल्ड की कीमत ₹87,500 के पार…जानिए क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा?

सोने की कीमतों में एक बार फिर जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून वायदा सोना 650 रुपये की उछाल के साथ 87,500 रुपये के पार चला गया.

अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वार अपने चरम पर है. इस टैरिफ वार में यूरोपियन यूनियन भी जवाबी कदम उठाने की तैयारी में है. इस तरह की अनिश्चितता में निवेशक एक बार फिर सेफ हेवन इन्वेस्टमेंट यानी गोल्ड की तरफ रुख कर रहे हैं. यही वजह है कि दुनियाभर में गोल्ड की डिमांड बढ़ी है. जिसके चलते सोने की कीमतों में एक बार फिर जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून वायदा सोना 650 रुपये की उछाल के साथ 87,500 रुपये के पार चला गया. बीते दो दिनों में जहां सोने के भाव में 3,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई थी, वहीं आज के इस बाउंस बैक ने निवेशकों को राहत दी है. आज सुबह यानि मंदलवार 9:10 बजे तक MCX पर जून वायदा सोना 0.70% चढ़कर ₹87,533/10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था. यानी सोना फिर से रिकॉर्ड लेवल के करीब पहुंच गया है.

Screenshot 2025 04 09 130012

क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम?
इस तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह ग्लोबल ट्रेड वॉर की चिंता है. अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है. साथ ही, यूरोपियन यूनियन भी जवाबी कदम उठाने की तैयारी में है. इस तरह की अनिश्चितता में निवेशक एक बार फिर सेफ हेवन इन्वेस्टमेंट यानी गोल्ड की तरफ लौट रहे हैं. यही वजह है कि दुनियाभर में गोल्ड की डिमांड बढ़ी है.

Screenshot 2025 04 09 130111

ग्लोबल मार्केट का भारत पर भी असर
इंटरनेशनल मार्केट में सोमवार को सोने की कीमत 4 हफ्ते के लो पर पहुंच गई थी, लेकिन मंगलवार को इसमें 0.5% की बढ़त देखी गई और यह $2,996.6 प्रति आउंस पर पहुंच गया. वहीं, अमेरिका में गोल्ड फ्यूचर्स 1.3% बढ़कर $3,010.70 हो गया. 3 अप्रैल को गोल्ड ने अब तक का सबसे हाई लेवल $3,167.57 भी छुआ था. भारत में भी इसका असर साफ दिखा, जहां 24 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹87,600 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है.

Screenshot 2025 04 09 130238

केडिया एडवायजरी के मुताबिक, MCX पर गोल्ड को 87,500-88,000 रुपये का रेजिस्टेंस मिल सकता है, यानी अगर ये लेवल पार करता है तो इसमें और तेजी देखने को मिल सकती है. वहीं, नीचे की तरफ इसका सपोर्ट 86,440 और 86,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. वहीं, कॉमेक्स गोल्ड में सपोर्ट $2,940-2,922 और रेजिस्टेंस $3,000-3,034 के बीच माना जा रहा है.

Screenshot 2025 04 09 130046

क्या ये खरीदने का सही समय है?
अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए सोने में निवेश करना चाहते हैं, तो ये तेजी अभी और जारी रह सकती है. हालांकि, शॉर्ट टर्म में कीमतों में थोड़ी उठापटक भी हो सकती है. अगर आप अभी सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो एक्सपर्ट्स की राय है कि थोड़ा इंतजार करें. सोना एक सेफ इन्वेस्टमेंट है, लेकिन सही समय पर एंट्री करना भी जरूरी है.

Screenshot 2025 04 09 130056

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

धड़ाम हुआ गोल्ड मार्केट: शांति वार्ता की खबरों से सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी, रिकॉर्ड हाई से ₹49,000 सस्ता हुआ सोना!

वैश्विक राजनीति में कूटनीति की आहट ने कमोडिटी मार्केट की चमक को फीका कर दिया है। अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली शांति...

फास्टैग है तो रफ़्तार है! टोल प्लाजा पर नकद भुगतान का अंत, अब बिना रुके कटेगा रास्ता पर जेब पर पड़ेगा यह असर!

भारतीय राजमार्गों पर सफर करने वाले करोड़ों वाहन चालकों के लिए एक बड़ा बदलाव दस्तक दे रहा है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने...

भारत की डिजिटल दहाड़: UPI का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड! एक महीने में हुए 22 अरब से ज्यादा ट्रांजैक्शन!

भारत की 'डिजिटल क्रांति' एक नए मुकाम पर पहुँच गई है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा संचालित यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने...