fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest Newsचीन का दावा- हेलीकॉप्टर क्रैश में हो सकता है इजराइल का हाथ...

चीन का दावा- हेलीकॉप्टर क्रैश में हो सकता है इजराइल का हाथ !! “राष्ट्रपति रईसी समेत 9 लोगों की मौत हो गई”

हेलिकॉप्टर क्रैश में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत हो गई है. इस रईसी के काफिले का हेलिकॉप्टर क्रैश होने के बाद से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. उनके हेलीकॉप्टर का मलबा एक पहाड़ी पर मिला है !!

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के काफिले का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया जिसका मलवा सोमवार की सुबह एक पहाड़ी पर मिला है जिसमें राष्ट्रपति रईसी समेत 9 लोगों की मौत हो गई. दरअसल, बीते दिन रईसी अजरबैजान में एक बांध का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे. वहां से वापस आते वक्त घने जंगल में काफिले का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया.

188

चीन का दावा- हेलीकॉप्टर क्रैश में हो सकता है इजराइल का हाथ
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलीकॉप्टर क्रैश को लेकर चीन ने बहुत बड़ा दावा किया है. चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स में कहा गया है कि इस हेलीकॉप्टर क्रैश में इजराइल का हाथ हो सकता है. खास बात ये है कि इस पूरे मामले में इजराइल ने चुप्पी साध रखी है. हालांकि जब पहली बार मामले में इजराइल का नाम सामने आया था तो उसने इस क्रैश में किसी भी तरह का हाथ होने से साफ इन्कार कर दिया है.

21212121212798999

अली बघेरी बने ईरान के कार्यवाहक विदेश मंत्री
ईरान की कैबिनेट ने अली बघेरी को कार्यवाहक विदेश मंत्री नियुक्त किया है. ईरान के विदेश में की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है. चीन की ओर से कार्यकारी विदेश मंत्री अली बघेरी से फोन पर बातचीत की गई है और इस घटना पर दुख जताया गया है.

image 31 10

हेलीकॉप्टर क्रैश में मारे गए लोगों की नहीं होगी DNA जांच
ईरान में हेलीकॉप्टर क्रैश में मारे गए राष्ट्रपति व अन्य लोगों की डीएनए जांच नहीं कराई जाएगी. रेस्क्यू टीम ने उनकी पहचान कर ली है. सभी के पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से लाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद तबरीज के इमाम अयातुल्ला अल हाशेम एक घंटे तक जीवित थे. उन्होंने ही राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख घोलमहोसिन इस्माइली को फोन किया था !! उनका पार्थिव शरीर ही सबसे ठीक हालत में था और कम जला हुआ था. हालांकि बाकी के शवों की पहचान भी कर ली गई है, इसलिए डीएनए परीक्षण न कराने का फैसला लिया गया है !!

12121218787

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

मुझसे खूबसूरत न हो जाए कोई, 4 बच्चे मार डाले, पानीपत की साइको कातिल हसीना की शादी की तस्वीर आई सामने

पानीपत के गांव भावड़ में चार बच्चों को बेरहमी से कत्ल करने वाली कातिल पूनम की शादी की तस्वीर सामने आई है. पूनम के...

पाकिस्तान के एकबार फिर आत्मघाती हमला, FC हेडक्वॉर्टर के 3 हमलावर ढेर, पूरे इलाके की घेराबंदी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के मुख्यालय पर सुसाइड हमला हुआ है. खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आईजी जुल्फिकार...

नेपाल में तख्तापलट के बाद एक बार फिर से इतनी जल्दी फिर क्यों सड़क पर उतरे Gen Z

Gen Z का वो प्रदर्शन तख्तापलट करने के बाद ही रुका. नेपाल के लोग उस आंदोलन को ठीक से भूल भी नही पाए थे...