fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentशाहरुख से छीन ली बादशाहत, IMDB के लिस्ट में पहले नंबर पर...

शाहरुख से छीन ली बादशाहत, IMDB के लिस्ट में पहले नंबर पर अब तमन्ना भाटिया .

तमन्ना भाटिया की हाल ही में वेब सीरीज जी करदा और फिल्म लस्ट स्टोरीज 2 रिलीज हुई थी. इसके बाद उनकी लोकप्रियता में ऐसा उछाल आया कि उन्होंने आईएमडीबी की इस लिस्ट में शाहरुख को पछाड़ दिया

तमन्ना भाटिया ने ‘बॉलीवुड के किंग खान’ शाहरुख खान को आईएमडीबी की पॉपुलर इंडियन सेलेब्रिटीज लिस्ट में दूसरे नंबर पर भेज दिया है. तमन्ना भाटिया ने इस लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए मृणाल ठाकुर, कियारा आडवाणी, राम चरण, रणवीर सिंह और तलपती विजय सहित अन्य को भी पीछे छोड़ दिया. इस तरह उन्होंने अपनी बादशाहत कायम की है. वैसे भी पिछले कुछ समय से तमन्ना ओटीटी पर खूब एक्टिव हैं और उनकी कई फिल्में डायरेक्टर ओटीटी पर रिलीज हुई हैं.

तमन्ना भाटिया लगातार दो रिलीज ‘जी करदा’ और ‘लस्ट स्टोरीज 2’ से पिछले कुछ समय से सुर्खियों में रही हैं. तमन्ना की तमिल फिल्म जेलर का स्पेशल सॉन्ग ‘कावला’ भी हाल ही में रिलीज हुआ है और इसे खूब पसंद किया जा रहा है. इंस्टाग्राम पर जमकर रील्स बन रही हैं. इस तरह से उन्होंने जमकर लोकप्रियता हासिल की है. इस गाने में तमन्ना के साथ रजनीकांत भी नजर आ रहे हैं. जितना पसंद इस गाने पर उनके डांस को किया गया, उतनी ही सराहना रजनीकांत की भी हुई है.अब तमन्ना ने एक और उपलब्धि हासिल की है क्योंकि उन्होंने हाल ही में आईएमडी की लोकप्रिय भारतीय सेलिब्रिटी सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है.

बात अगर तमन्ना भाटिया की अगली फिल्मों की फेहरिस्त काफी लंबी है. वह मलयालम फिल्म बांद्रा, तमिल में जेलर और अरनमनई 4 और तेलुगु में भोला शंकर है. भोला शंकर में वह चिरंजीवी और कीर्ति सुरेश के साथ नजर आएंगी. जेलर में वह रजनीकांत, मोहनलाल और प्रियंका मोहन जैसे सितारों के साथ काम करती दिखेंगी.

33 वर्षीय तमन्ना भाटिया ने 2005 में चांद सा रोशन चेहरा से एक्टिंग डेब्यू किया था. लेकिन बॉलीवुड में करियर नहीं चला तो तमन्ना ने साउथ का रुख किया. तमिल में तमन्ना ने श्री फिल्म से डेब्यू किया तो तमिल सिनेमा में केडी से कदम रखा. इस तरह 2006 में वह साउथ सिनेमा में चली गईं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

‘खामेनेई की मौत का बदला लेंगे’, ईरान का ऐलान, US-इजरायल की खैर नहीं

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान में गुस्से और शोक का माहौल और गहरा हो गया है। देश की सबसे ताकतवर सैन्य इकाई...

अलीरेजा अराफी कौन हैं? संकट की घड़ी में ईरान की कमान संभालने वाला चेहरा

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। देश के धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व ने...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

Ali Khamenei के निधन की आधिकारिक पुष्टि ईरानी मीडिया ने कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए संयुक्त हमले...

RELATED NEWS

वैलेंटाइन डे पर सुकेश का नया दाव, जैकलीन फर्नांडीज को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद कथित ठग Sukesh Chandrasekhar ने वैलेंटाइन डे के मौके पर एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेत्री Jacqueline Fernandez के...

कठिन दौर में साथ खड़ी इंडस्ट्री, राजपाल यादव के समर्थन में बढ़े हाथ

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों कानूनी विवादों के चलते चर्चा में हैं, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में फिल्म इंडस्ट्री से मिल रहे समर्थन...

बॉलीवुड की बढ़ती चिंता: रणवीर सिंह को मिली धमकी, सितारों की सुरक्षा पर फिर सवाल

मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर बेचैनी बढ़ती नजर आ रही है। इस बार मामला अभिनेता रणवीर सिंह से जुड़ा...