fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentउर्फी जावेद ने एकबार फिर अपनी ईको फ्रेंडली ड्रेस से किया फेंस...

उर्फी जावेद ने एकबार फिर अपनी ईको फ्रेंडली ड्रेस से किया फेंस को इंप्रेस.

उर्फी के झाड़ियों और घास से बनी ड्रेस को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन मिला है. वैसे ये पहली बार नहीं है जब उर्फी जावेद ईको फ्रेंडली लुक में आई हैं.

फैशन के मामले में अनोखे एक्सपेरिमेंट करने वाली उर्फी एक बार फिर ईकोफ्रेंडली अंदाज में नजर आईं. इस बार उन्होंने ब्राउन कलर पौधे और ग्रीन कलर की घास का इस्तेमाल किया है. इस ड्रेस में केवल उर्फी का दिमाग नहीं बल्कि डिजाइनर नील रानौत का बड़ा हाथ है. दरअसल ये डिजाइन उन्ही का है. उर्फी ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि वह काफी समय से नील के साथ कोलैबोरेट करना चाहती थीं. नील की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा, पैसे ना होने पर भी ये अपने आस-पास मौजूद चीजों से ड्रेस बना लेते हैं. अबू जानी ने इंस्टाग्राम रील्स से इन्हें ढूंढा और जॉब ऑफर की. ये अब देश के बड़े डिजाइनर के साथ काम कर रहे हैं.

vlcsnap 2023 07 28 23h06m13s549

उर्फी के इस लुक को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन मिला है. वैसे ये पहली बार नहीं है जब उर्फी जावेद ईको फ्रेंडली लुक में आई हैं. इससे पहले भी वो कभी फ्रूट्स तो कभी खाने की दूसरी चीजों से ड्रेस बना चुकी हैं. बता दें कि उर्फी कुछ दिनों पहले फ्लाइट में हुई बद्तमीजी की वजह से चर्चा में थीं. नशे में धुत कुछ लड़कों ने उर्फी पर कमेंटबाजी की थी और बुरा-भला कहा था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था हालांकि उर्फी ने वहां कोई हंगामा नहीं किया क्योंकि फ्लाइट में और भी लोग सवार थे और वो किसी के सामने हंगामा नहीं करना चाहती थीं. उर्फी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिनमें वो लड़के साफ नजर आ रहे थे जिन्होंने उर्फी को परेशान किया था.

x1080 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

संसद सत्र से पहले ‘नारी शक्ति’ का शंखनाद: आज विज्ञान भवन से करोड़ों महिलाओं को बड़ा संदेश देंगे पीएम मोदी!

भारत की विकास यात्रा में महिलाओं को नेतृत्वकारी भूमिका में लाने के संकल्प के साथ आज राजधानी दिल्ली का विज्ञान भवन एक ऐतिहासिक गौरव...

इस्लामाबाद में फेल हुई शांति, अब पुतिन संभालेंगे कमान! ट्रंप और तेहरान के बीच रूस बनेगा ‘संकटमोचक’?

मिडिल ईस्ट में जारी बारूदी संघर्ष और कूटनीतिक गतिरोध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा कदम उठाया है। इस्लामाबाद में...

‘पीछे हटो वरना उड़ा देंगे’: समंदर में ईरान का अल्टीमेटम और अमेरिका की चुनौती, क्या छिड़कर रहेगी महाजंग?

एक तरफ पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति की मेज सजी थी, तो दूसरी तरफ समुद्र की लहरों पर...

RELATED NEWS

महाकुंभ वायरल गर्ल का ‘विवादित निकाह’: नाबालिग निकलीं मोनालिसा, पति फरमान खान पर लगा पॉक्सो एक्ट!

संगम की रेती पर आयोजित महाकुंभ से अपनी खूबसूरती और सादगी के दम पर रातों-रात 'सोशल मीडिया सेंसेशन' बनीं मोनालिसा भोंसले अब एक गंभीर...

‘धुरंधर 2’ का जलवा: आधी रात को भी हाउसफुल हुए थियेटर्स, रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़ा झंडा!

भारतीय सिनेमा के पर्दे पर 'धुरंधर 2' ने एक ऐसा तूफान खड़ा कर दिया है जिसे बॉक्स ऑफिस के इतिहास में सालों तक याद...

संजय दत्त-नोरा फतेही के अश्लील गाने पर सरकार सख्त, सेंसर बोर्ड को सख्त कार्रवाई के निर्देश

मनोरंजन जगत में बढ़ते विवादों के बीच सरकार ने अब गानों और डिजिटल कंटेंट की निगरानी को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। हाल...