fbpx
  Previous   Next
HomeNationपहलगाम का बदला पूरा ! भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन का नाम...

पहलगाम का बदला पूरा ! भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ही क्यों दिया ?

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के मुरीदके और बहावलपुर में 100 किमी अंदर तक घुसकर किया आतंकवादी हाफिज और मसूद के ठिकानों पर किया वार.

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है. भारत ने बीती रात भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में 100 किलोमीटर अंदर तक जाकर आतंकियों के कई ठिकाने तबाह कर दिए. भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान की सीमा में घुसे बिना किए इस स्ट्राइक में जैश-ए- मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाया. इस स्ट्राइकल के बाद भारतीय सेना ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा,”न्याय हुआ. जय हिंद.” भारत के इस स्ट्राइक से आतंकवादियों की कमर टूट सी गई है.

Screenshot 2025 05 07 115545

भारत के इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है और शायद इससे बेहतर नाम इस हमले शायद हो ही नहीं सकता था. ये ऑपरेशन उस सिंदूर का बदला है, जो बैसरन घाटी में सुहागनों के माथे से पोंछ दिया गया और उनकी मांग सूनी कर दी गई थी. इस हमले में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा मुख्यालय इस कार्रवाई बुरी तरह से बर्बाद हो गया है. भारत की इस कार्रवाई से दोनों आतंकी संगठनों के सरगना हाफिज सईद और मसूद अजहर बिलबिला गए है. इस स्ट्राइक में अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार 62 आतंकियों के मारे जाने की खबर है. हालांकि यह संख्या अभी बढ़ सकती है.

Screenshot 2025 05 07 115630

पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों ने धर्म पूछकर गोली मारी थी. साथ ही सिर्फ पुरुषों को टारगेट किया गया था. आतंकियों का मकसद महिलाओं के सामने उनके सिंदूर को पोंछना था. भारतीय संस्‍कृति में सिंदूर महिलाएं अपने सुहाग यानी पति की लंबी उम्र के प्रतीक के रूप में लगाती हैं. बैसरन घाटी में आतंकी जब पुरुषों को गोली मार रहे थे, तो उनके परिवारवालों को ये कह रहे थे- जाओ, अपनी सरकार को बता देना… इससे साफ था कि आतंकियों को अपने आकाओं से साफ-साथ निर्देश मिले थे कि सिर्फ सिंदूर मिटाना है यानि हिंदुओं को टारगेट करना है. भारतीय सेना ने भी अब चुन-चुनकर आतंकियों के ठिकानों को नष्‍ट किया है. भारत ने भी आतंकियों को कड़ा संदेश दिया है कि आतंकी कहीं भी छिप जाएं, उन्‍हें बख्‍शा नहीं जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

Salman Khan Court Case: अपकमिंग फिल्म ‘काला हिरण’ के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे सलमान खान

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि में वॉर: रेस्ट इन पीस' को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बीच...

पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज; मार्च 2026 में दिए ‘भड़काऊ’ भाषण को लेकर बढ़ीं मुश्किलें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के राजनीतिक जीवन का सबसे बुरा...

होर्मुज में भारतीयों की मौत पर अमेरिका पर भड़का संयुक्त राष्ट्र; UN और IMO ने US को सरेआम फटकारा

पश्चिम एशिया के 'स्ट्रैट ऑफ होर्मुज' (होर्मुज जलडमरूमध्य) और ओमान के तट के पास अमेरिकी नौसेना (US Navy) द्वारा कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाए...

RELATED NEWS

’70 करोड़ युवा आबादी हमारी सबसे बड़ी ताकत’—नीति आयोग की बैठक में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल (Governing Council) बैठक की अध्यक्षता की। इस वर्ष बैठक का मुख्य...

Historic Record: नेहरू का 62 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ पीएम मोदी ने रचा इतिहास, डोनाल्ड ट्रंप ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ते हुए एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे...

ओमान तट पर ऑयल टैंकर पर अमेरिकी मिसाइल हमला! 3 भारतीय क्रू मेंबर लापता

पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी भारी भू-राजनीतिक तनाव अब समंदर के बीच वाणिज्यिक जहाजों (Commercial Ships) के लिए काल बनने लगा है। ओमान...