fbpx
  Previous   Next
HomeSportsकौन है T20 की सनसनी आशुतोष शर्मा जिसके प्रदर्शन के दीवाने हुए...

कौन है T20 की सनसनी आशुतोष शर्मा जिसके प्रदर्शन के दीवाने हुए माइकल वॉन, दे दिया ये बड़ा बयान !

एक समय दिल्ली की टीम ने 8 रन पर 3 और फिर 139 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन आशुतोष शर्मा की बैटिंग ने बदल के रख दिया मैंच का रुख.

विशाखापट्टनम में खेले गए आईपीएल 2025 के रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को एक विकेट से हरा दिया. जीत के हीरो रहे युवा बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने 31 गेंदों में नाबाद 66 रनों की धमाकेदार पारी खेली. 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय दिल्ली की टीम मुश्किल में थी, लेकिन आशुतोष ने आखिरी क्षणों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को यादगार जीत दिलाई. दिल्ली की टीम ने 8 रन पर 3 और फिर 139 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे, जिससे ऐसा लग रहा था कि मैच हाथ से निकल गया है. मगर आशुतोष ने ट्रिस्टन स्टब्स और विपराज निगम के साथ अहम साझेदारियां कीं और 5 चौकों व 5 छक्कों से सजी अपनी तूफानी पारी के दम पर दिल्ली को जीत दिला दी.

Screenshot 2025 03 25 233335

माइकल वॉन ने आशुतोष की तारीफ में कहा
इतने तनावपूर्ण मुकाबले के बीच आशुतोष का धैर्य सराहनीय है. माइकल वॉन के इस बयान से ये समझा जा सकता है की आशुतोष ने सिर्फ मुश्किल पल में टीम के लिए जीत पक्की की बल्कि कैसे अपने आप पर काबू रखते हुए बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मैदान पर बल्ले से जो कारनामा किया है उसने वाकई में क्रिकेट जगत को भी हैरान कर दिया है.

संघर्ष से स्टार बनने तक की कहानी
आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स का हिस्सा रहे आशुतोष पहले भी कुछ धमाकेदार पारियां खेल चुके थे, लेकिन असली परीक्षा इस सीजन में थी और अपने प्रदर्शन से उन्होंने साबित कर दिया कि वह खुद को साबित करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इससे पहले MP के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हुए उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा. उन्होंने एक बार खुलासा किया था कि जब चंद्रकांत पंडित कोच थे, तब उन्हें प्रदर्शन के बावजूद टीम में मौका नहीं मिल रहा था और इससे वह मानसिक तनाव में चले गए थे. ट्रायल मैच में 45 गेंदों में 90 रन बनाने के बावजूद उन्हें बाहर कर दिया गया था.

Screenshot 2025 03 25 233345

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

IND A vs SL A Final: इंडिया-ए ने श्रीलंका को 66 रनों से हराकर ट्राई सीरीज ट्रॉफी पर किया कब्जा; 11 गेंद में फिफ्टी...

रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (21 जून 2026) को खेले गए बेहद रोमांचक खिताबी मुकाबले में भारत की युवा ब्रिगेड (India-A) ने इतिहास...

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ में टीम इंडिया का ‘महा-धमाका’, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया...