fbpx
  Previous   Next
HomeBusinessSBI के कर्मचारी अपने कस्टमर के घर चॉकलेट लेकर पहुंचेंगी, कारण जानकर...

SBI के कर्मचारी अपने कस्टमर के घर चॉकलेट लेकर पहुंचेंगी, कारण जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अब उन ग्राहकों के घर चॉकलेट लेकर पहुंचेगी जो सही समय पर EMI का भुगतान नहीं कर रहे हैं.

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI ने समय से लोन की EMI नहीं चुकाने वाले ग्राहकों के लिए एक अनोखी पहल करने जा रहा है. सबसे बड़े कर्जदाता बैंक ऐसे ग्राहकों के घर अपने प्रतिनिधि के जरिये चॉकलेट भेजेगा. इस दौरान बैंक के प्रतिनिधि ग्राहक के घर पहुंचेंगे और उनसे समय से EMI चुकाने के लिए आग्रह करेंगे. इस पहल की औपचारिक रूप से घोषणा करने से पहले 15 दिन पहले बैंक ने इसे प्रायोगिक तौर पर शुरू किया था. इस पहले के प्रायोगिक चरण की सफलता के बाद SBI ने इसे औपचारिक रूप से लागू करने की घोषणा की.

Capture 11

SBI के मुताबिक, ‘जो कर्जदार समय से EMI का भुगतान नहीं करते या लोन डिफॉल्ट करने का प्लान कर रहे हैं, वे कई बार बैंक के रिमाइंडर कॉल का जवाब नहीं देते हैं. इसलिए सबसे बेहतर तरीका है कि आप उनको बिना बताए उनके घर पर मिलें.’ बैंक ने कहा कि रिटेल लोन के ब्याज दरों में बढ़ोतरी होने के बाद कई ग्राहक सही समय पर EMI का भुगतान नहीं कर रहे थे. समय से कर्ज वसूली के लिए ये कदम उठाया गया है.

SBI 696x392 1

जिन कर्जदारों के डिफॉल्ट होने की संभावना है, उनसे फिनटेक के प्रतिनिधि मिलने जाएंगे. अपने कर्जदार के लिए वे चॉकलेट का एक पैकेट ले जाएंगे और उन्हें आने वाले EMI की याद दिलाएंगे.जून 2023 की तिमाही में बैंक का रिटेल लोन 16.46% से अधिक बढ़ कर 12,04,279 करोड़ रुपये हो गया है. ये एक साल पहले की इसी अवधि में 10,34,111 करोड़ रुपये था. कर्जदाता बैंक के लिए ये सबसे बड़ा एसेट बन गया. इसका टोटल बुक 33,03,731 करोड़ था, जो साल-दर-साल 13.9% की दर से बढ़ रहा है.

new project 67 1694949899

SBI में रिस्‍क, कंप्‍लायंस और स्‍ट्रेस्‍ड एसेट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर इनचार्ज अश्विनी कुमार तिवारी ने कहा, ‘AI का उपयोग करने वाली दो फिनटेक कंपनियों के साथ हम अपने रिटेल कर्जदारों को उनके EMI की याद दिलाने का एक नया तरीका शुरू कर रहे हैं.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

आखरी वनडे में यशस्वी जायसवाल की पहली वनडे सेंचुरी! टीम मैनेजमेंट की टेंशन में बढोत्तरी…

विशाखापत्तनम में सीरीज़ जीत की नींव कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने रखी तो रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल टीम को जीत की दहलीज़...

मुझसे खूबसूरत न हो जाए कोई, 4 बच्चे मार डाले, पानीपत की साइको कातिल हसीना की शादी की तस्वीर आई सामने

पानीपत के गांव भावड़ में चार बच्चों को बेरहमी से कत्ल करने वाली कातिल पूनम की शादी की तस्वीर सामने आई है. पूनम के...

ममता सरकार के लिए यात्रियों की सुरक्षा से बढकर है मुस्लिम वोट बैंक? अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर दूसरे रनवे के निर्माण में मामला तो...

देश के सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट में से एक कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अपने दूसरे रनवे के निर्माण को लेकर...

RELATED NEWS

ट्रंप के दावे और टाइमिंग पर सवाल? ट्रंप ने कहा है कि भारत ने अब टैरिफ में पूरी कटौती करने की पेशकश की है.

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत को लेकर बयान दिया है. ट्रंप ने इस बार कहा है कि भारत और अमेरिका...

RBI ने रेपो रेट में की 0.5% की कमी ! लगातार तीसरी बार रेपो रेट रेपो कटौती से आपकी EMI पर क्या पड़ेगा असर?

भारतीय रिजर्व बैंक यानि RBI की मौद्रिक नीति समिति यानि MPC ने आज बड़ा फैसला लिया है. RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट...

NPCI का बड़ा फैसले से 30 जून से बदल जाएगा UPI ट्रांजैक्शन का तरीका, जानें क्या फायदा होगा?

डिजिटल पेमेंट को और सिक्योर बनाने के लिए NPCI यानी नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने UPI ट्रांजैक्शन के लिए नया नियम जारी किया...