fbpx
  Previous   Next
HomeSportsजिंदगी के कोर्ट में युगल जोडी साइना नेहवाल और पारूपल्ली कश्यप की...

जिंदगी के कोर्ट में युगल जोडी साइना नेहवाल और पारूपल्ली कश्यप की हार ! शादी के सात साल बाद राहें हुई अलग

खेल के मैदान में विरोधीयों को छक्के छुडाने वाली देश की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अपने पति पारूपल्ली कश्यप से अलग होने का फैसला लिया है. अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी में इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने लिखा है, ‘कभी-कभी हमारी जिंदगी हमें अलग राहों पर ले जाती है. काफी सोच विचार करने के बाद मैंने और पारूपल्ली कश्यप ने यह फैसला लिया है. हम शांति, आत्म-विकास और मानसिक रूप से अपने स्वस्थ जीवन को प्राथमिकता दे रहे हैं. खुद के लिए और एक दूसरे के लिए. एक साथ बिताए गए पलों के लिए मैं आभारी हूं और भविष्य के सफर के लिए कश्यप को शुभकामनाएं देती हूं. कृपया हमारी निजता का सम्मान करें. समझने के लिए आप सभी का शुक्रिया.’

Screenshot 2025 07 14 233347

7 साल के सफर का आया अंत
शादी के बाद साइना नेहवाल और पारूपल्ली कश्यप करीब एक दूसरे के साथ सात साल रहे. इस दौरान दोनों के बीच कभी नहीं लगा कि किसी बात को लेकर अनबन चल रही है. मगर किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर थी. क्यूट कपल्स ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है, जो बेहद ही हैरान कर देने वाला है.

image 44

बैडमिंटन कोर्ट से शुरू हुई प्रेम कहानी का द एंड
साइना नेहवाल और पारूपल्ली कश्यप की प्रेम कहानी बैडमिंटन कोर्ट से शुरू हुई थी. दोनों स्टार खिलाड़ियों ने एक साथ हैदराबाद स्थित पुलेला गोपीचंद अकादमी से ट्रेनिंग हासिल की थी. शुरुआत में तो वह एक अच्छे दोस्त थे. मगर ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. जिसके बाद उन्होंने शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया.

image 45

14 दिसंबर 2018 को बंधन में बंधे थे
साइना नेहवाल और पारूपल्ली कश्यप ने 14 दिसंबर साल 2018 में एक दूसरे के साथ जीवन भर रहने के लिए कसमें खाई थी. मगर वह उन कसमों को पूरा नहीं कर पाए. नेहवाल का जन्म हरियाणा के हिसार में हुआ था, जबकि पारूपल्ली कश्यप हैदराबाद से ताल्लुक रखते हैं.

image 46

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

उम्र नहीं रोहित शर्मा का जुनून देखिए! कोच दिनेश लाड ने किया 100% गारंटी वाला बड़ा दावा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा की फिटनेस और उनके भविष्य को लेकर पिछले कुछ समय...

हिमाचल प्रदेश में 5.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ तक हिले कई शहर

उत्तर भारत के कई राज्यों में शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हिमाचल प्रदेश से लेकर हरियाणा और पंजाब तक भूकंप के...

देश के कई राज्यों में आज मानसून की धुआंधार एंट्री, केरल-कर्नाटक में अत्यधिक भारी बारिश; दिल्ली-यूपी में आंधी का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज के अनुसार, शनिवार 6 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के कुछ और हिस्सों में तेजी...

RELATED NEWS

टीम इंडिया को मिला नया टी20 कप्तान! सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को सौंपी गई कमान

भारतीय क्रिकेट के गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। टीम इंडिया की टी20 इंटरनेशनल टीम...

टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव को बड़ा झटका! कप्तानी छिनी, टीम से भी पत्ता साफ: रिपोर्ट

भारतीय क्रिकेट जगत से एक बेहद चौंकाने वाली और बड़ी खबर सामने आ रही है। टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप...

आरसीबी ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनी IPL चैंपियन; फाइनल में गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से रौंदा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार (31 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स (GT)...