fbpx
  Previous   Next
HomeSportsलगातार 3 मैंच हारने के बाद भगवान भोलेनाथ के शरण में सोमनाथ...

लगातार 3 मैंच हारने के बाद भगवान भोलेनाथ के शरण में सोमनाथ मंदिर पहुंचे मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या

IPL 2024 में फैंस के भारी ट्रोलिंग और टीम के खराब प्रदर्शन के बीच हार्दिक पांड्या गुजरात के सोमनाथ मंदिर पहुंचे और भगवान शिव के दर्शन और पूजा- अर्चना की

IPL 2024 संस्करण में मुंबई इंडियंस के कप्तान बनने के बाद से फैंस के भारी विरोध का सामना कर रहे कप्तान हार्दिक पांड्या काफी दबाव में नजर आ रहे हैं. इस सीजन उनके प्रदर्शन पर भी असर देखने को मिल रहा है. इसी बीच हार्दिक पांड्या गुजरात के सोमनाथ मंदिर भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचे.

WhatsApp Image 2024 04 05 at 7.29.10 PM 5

एक अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से अपनी हार के बाद मुंबई इंडियंस की टीम एक लंबे ब्रेक पर है. मुंबई को 7 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेलना है. इस मैच में हार्दिक पांड्या दमदार वापसी की तलाश में होंगे. वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत भी फार्म में वापस लौट चूके है.

WhatsApp Image 2024 04 05 at 7.29.10 PM 2


हार्दिक की चुनौतियां कम नहीं हो रही है
IPL 2024 के लिए मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था और उन्हें रोहित शर्मा की जगह टीम का कप्तान बनाया गया। पांड्या के सामने अब काफी बड़ी चुनौती है, उनके उपर न केवल कप्तानी का बोझ है, बल्कि उन्हें मुंबई इंडियंस के फैंस के निराशा का भी सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी भी रेस्ट पर हैं और एक अच्छा समय बिता रहे हैं. दरअसल टीम अब तक खेले गए अपने सभी 3 मैच हार चुकी है और इस सीजन अंक तालिका में आखिरी स्थान पर मौजूद है. ऐसे में खिलाड़ियों को एकजुट करने और उन्हें रिफ्रेश करने के लिए मैनेजमेंट ने ये फैसला लिया है.

WhatsApp Image 2024 04 05 at 7.29.10 PM 7


फैंस दे रहे तरह-तरह के रिएक्शन
हार्दिक पांड्या का सोमनाथ मंदिर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ फैंस का मानना है कि जीवन में जब कुछ भी आपके हक में नहीं चल रहा होता है तब भगवान आपका साथ देते हैं. हार्दिक पांड्या इस सीजन खुद को काफी शांत रखने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. जब अपने ही देश के फैंस किसी खिलाड़ी को ट्रोल करते हैं तो उस खिलाड़ी पर क्या बीत रही होती है इसे शब्दों में लिख पाना काफी मुश्किल है. बस उम्मीद यही की जा सकती है कि पांड्या जल्द से जल्द वापसी करे और एमआई की टीम एक बार फिर से जीत के ट्रेक पर उतर सके.

WhatsApp Image 2024 04 05 at 7.29.10 PM 6 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

Salman Khan Court Case: अपकमिंग फिल्म ‘काला हिरण’ के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे सलमान खान

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि में वॉर: रेस्ट इन पीस' को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बीच...

पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज; मार्च 2026 में दिए ‘भड़काऊ’ भाषण को लेकर बढ़ीं मुश्किलें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के राजनीतिक जीवन का सबसे बुरा...

होर्मुज में भारतीयों की मौत पर अमेरिका पर भड़का संयुक्त राष्ट्र; UN और IMO ने US को सरेआम फटकारा

पश्चिम एशिया के 'स्ट्रैट ऑफ होर्मुज' (होर्मुज जलडमरूमध्य) और ओमान के तट के पास अमेरिकी नौसेना (US Navy) द्वारा कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाए...

RELATED NEWS

ICC World Cup 2027 Schedule: सामने आई वनडे विश्व कप 2027 की तारीखें! 4 अक्टूबर से शुरू होगा महाकुंभ, 14 टीमें लेंगी हिस्सा

क्रिकेट जगत के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 (ICC ODI World Cup 2027) को लेकर एक बेहद बड़ा और...

उम्र नहीं रोहित शर्मा का जुनून देखिए! कोच दिनेश लाड ने किया 100% गारंटी वाला बड़ा दावा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा की फिटनेस और उनके भविष्य को लेकर पिछले कुछ समय...

टीम इंडिया को मिला नया टी20 कप्तान! सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को सौंपी गई कमान

भारतीय क्रिकेट के गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। टीम इंडिया की टी20 इंटरनेशनल टीम...