fbpx
  Previous   Next
HomeHealthक्या आप भी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए चेहरे पर गर्म भाप...

क्या आप भी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए चेहरे पर गर्म भाप यानि Steam लेते है? एक्सपर्ट्स की राय जानकर आप हो जाएंगे हैरान !

चेहरे पर भाप लेना स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है या इससे आपकी त्वचा को नुकसान भी हो सकते हैं?

आजकल चेहरे को चमकदार बनाने के लिए लोग अलग-अलग तरह नुस्खे अपनाते है. हेल्दी, निखरी और ग्लोइंग स्किन पाना कौन नहीं चाहता है. इसके लिए लोग महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ इसके लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे भी आजमाते हैं. ऐसा ही एक नुस्खा है, चेहरे पर भाप यानी स्टीन लेना. आपने अक्सर सुना होगा कि भाप लेने से स्किन के पोर्स खुल जाते हैं, इससे ब्लैकहेड्स की परेशानी तो कम होती ही है, साथ ही स्किन भी एकदम साफ और ग्लोइंग नजर आती है. लेकिन सवाल ये है कि क्या वाकई ऐसा है? या क्या चेहरे पर गर्म भाप लेनी चाहिए?

Screenshot 2025 03 18 205238

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
डर्मेटोलॉजिस्ट और एक्सपर्ट्स का मानना है कि गर्म भाप लेने से त्वचा के रोमछिद्र खुल जाते हैं, जिससे त्वचा से गंदगी, तेल और बैक्टीरिया बाहर निकलने में मदद मिलती है. खासतौर पर ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स जैसी समस्याओं के लिए यह एक प्रभावी उपाय माना जाता है. लेकिन ऐसा होता नहीं है.

Screenshot 2025 03 18 205253 1

चेहरे पर भाप लेने से क्या होता है?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चेहरे पर भाप लेने से स्किन से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ सकती हैं. खासकर अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो इससे चेहरे पर झाइयों की परेशानी बढ़ सकती है. वहीं, अगर आपके चेहरे पर पहले से ही झाइयां हैं, तो ये और गहरी हो सकती हैं. इसके अलावा गर्म भाप चेहरे पर जलन-खुजली या लालिमा की परेशानी को भी बढ़ा सकती है. वहीं, एक फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, ‘स्टीम लेने से चेहरे के पोर्स खुलते नहीं हैं. खासकर अगर आपकी स्किन ड्राई या सेंसिटिव है, तो चेहरे पर भाप लेने से पूरी तरह परहेज करें. इससे आपको स्किन पर जलन का एहसास बढ़ सकता है.

Screenshot 2025 03 18 205313

चेहरे पर भाप लेने का केवल एक फायदा है, वो ये कि इससे आपकी स्किन की ऊपरी परत कुछ समय के लिए ढीली हो जाती है, ऐसे में अगर आप कोई स्किन केयर प्रोडक्ट लगाते हैं, तो वो प्रोडक्ट बेहतर तरीके से आपकी स्किन के अंदर तक पहुंच पाता है. इस फायदे को पाने के लिए आप हफ्ते में 1 से 2 बार केवल 2 मिनट के लिए चेहरे पर भाप ले सकते हैं.

Screenshot 2025 03 18 205222

किन लोगों को भाप लेने से परहेज करना चाहिए?
अगर आपको एक्जिमा (Eczema), रोसैशिया (Rosacea) जैसी समस्याएं हैं, तो भी स्टीम लेने से बचना चाहिए. वहीं, स्टीमिंग करते समय यह ध्यान रखना भी जरूरी है कि भाप का तापमान बहुत ज्यादा न हो, ताकि आपकी त्वचा को नुकसान न पहुंचे. आपकी त्वचा अगर ड्राई और सेंसिटिव है तो भाप लेने से परहेज करना चाहिए.

Screenshot 2025 03 18 205854

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

गुवाहाटी में पीएम मोदी का कांग्रेस पर प्रहार, नॉर्थ ईस्ट के विकास पर जोर

असम की राजधानी Guwahati में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास को केंद्र सरकार की...

वैलेंटाइन डे पर सुकेश का नया दाव, जैकलीन फर्नांडीज को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद कथित ठग Sukesh Chandrasekhar ने वैलेंटाइन डे के मौके पर एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेत्री Jacqueline Fernandez के...

सोना-चांदी में तेज गिरावट से बाजार में हलचल, सोना 25000, चांदी 1.40 लाख रुपये ग‍िरा

फरवरी के दूसरे सप्ताह में सर्राफा बाजार में अचानक आई तेज गिरावट ने निवेशकों और खरीदारों दोनों को चौंका दिया है। महीने की शुरुआत...

RELATED NEWS

अंडे और चिकन से भी ज्यादा शक्तिशाली है ये सस्ती सी चीज ! जानें फायदे और सेवन का तरीका

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए प्रोटीन और पोषण से भरपूर चीजों का सेवन बेहद जरूरी होता है. लेकिन जब भी प्रोटीन की बात...

छुहारे खाने से ये सब बिमारियों में शर्तिया लाभ मिलेगी साथ ही साथ छुहारे की तासीर भी जानें?

आप डेली रूटीन में शामिल करते हैं तो और भी कई फायदे उठा सकते हैं क्योंकि छुआरा विटामिन ए, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन, कैल्शियम, फाइबर,...

ये फल नही बल्कि हर मर्ज की दवा है, हर उम्र में रखता है सेहत का ख्याल ! इन लोगों को जरूर करना चाहिए...

सस्ता और सर्वगुण संपन्न केला भारत के सबसे प्राचीन और पोषक फलों में से एक माना जाता है. यह सिर्फ स्वादिष्ट फल नहीं है,...