fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest Newsक्या सच में धरती पर आने वाली है बड़ी तबाही ? क्या...

क्या सच में धरती पर आने वाली है बड़ी तबाही ? क्या मेक्सिको के पिरामिड का श्राप की भविष्यवाणी होगी सच?

मेक्सिको में प्राचीन काल में बने पिरामिड के साथ हुई घटना के बाद से लोगों में धरती पर बड़ी तबाही की भविष्यवाणी डर को बढ़ा रही है

मेक्सिको में प्राचीन काल में बने पिरामिड के साथ हुई घटना के बाद धरती पर बड़ी आपदा के आने की भविष्यवाणी की जा रही है, जिसे लेकर लोगों में डर पसरा हुआ है. कहा जा रहा है कि, पिरामिड को बनाने वाली प्राचीन जनजाति के लोग इसका इस्तेमाल मानवबलि के लिए किया करते थे. जैसा कि सभी जानते हैं कि, हाल ही में इसी पिरामिड का एक हिस्सा ढह गया, जो इन दिनों चिंता का विषय बना हुआ है.

1 4

ढह गया था पिरामिड का एक हिस्सा
पिरामिड का एक हिस्सा ढह जाने के बाद से इसे बनाने वाली जनजाति के वंशजों का कहना है कि, यह धरती पर तबाही का संकेत हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, 30 जुलाई को हुई भारी बारिश के बाद पिरामिड का एक हिस्सा ढह गया है, जिसका निर्माण आधुनिक पुरेपेचा लोगों के पूर्वजों द्वारा किया गया था.

2142ca6748aaefa4341aa87568bfcf5e70b4b4ff

क्यों तबाह हुआ पिरामिड ?
एक रिपोर्ट के अनुसार, इसे बनाने वाले मूल जनजाति के वंशजों को डर है कि एक बड़ी प्राकृतिक आपदा आने वाली है, क्योंकि विनाशकारी तूफान ने दो जुड़वां पिरामिडों में से एक को तबाह कर दिया था. बताया जा रहा है कि, ये एक खूंखार लड़ाकू जनजाति थी, जिन्होंने एजटेक लोगों को हराया था. जानकारी के लिए बता दें कि, मिचोआकेन राज्य के इहुआत्जियो के पुरातात्विक स्थल में ये पिरामिड पाए जाते हैं, जो इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं.

aztec warriors

पिरामिड का ढहना क्या देता है संकेत ?
इस मामले में पुरेपेचा जनजाति से संबंध रखने वाले अल्वारेज का कहना है कि, पिरामिड का ढहना दुनिया पर तबाही आने का एक संकेत है. उनका कहना है कि, हमारे पूर्वज जिन्होंने इसका निर्माण किया था उनके लिए ये एक बेहद बुरा शगुन है. उनकी मानें तो पिरामिड के इस तरह ढहने को किसी श्राप से कम नहीं समझा जाता. ये किसी आपदा के आने का संकेत है. बीते बुधवार को मेक्सिको के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एंथ्रोपोलॉजी एंड हिस्ट्री ने बयान जारी कर पिरामिड के बारे में जानकारी दी और बताया कि पिरामिड के आधारों में से एक के दक्षिणी छोर का मध्य भाग ढह गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

भारतीय गेंदबाजों के सामने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने किया आत्मसमर्पण. अफ्रीकी टीम पहली बार 74 रनों पर ऑल-आउट, सीरीज में 1-0 की बढ़त बना...

भारत के खिलाफ 5 मैंचों के टी20 सीरीज के पहले मैंच ने भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए उनका टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह...

DGCA ने इंडिगो CEO को भेजा शोकॉज नोटिस, 24 घंटे में जवाब नहीं देने पर होगी कार्रवाई!

भारत के विमानन नियामक यानि DGCA ने हाल ही में इंडिगो एयरलाइन में आए बड़े परिचालन संकट को लेकर उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी को...

आखरी वनडे में यशस्वी जायसवाल की पहली वनडे सेंचुरी! टीम मैनेजमेंट की टेंशन में बढोत्तरी…

विशाखापत्तनम में सीरीज़ जीत की नींव कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने रखी तो रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल टीम को जीत की दहलीज़...

RELATED NEWS

पाकिस्तान के एकबार फिर आत्मघाती हमला, FC हेडक्वॉर्टर के 3 हमलावर ढेर, पूरे इलाके की घेराबंदी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के मुख्यालय पर सुसाइड हमला हुआ है. खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आईजी जुल्फिकार...

नेपाल में तख्तापलट के बाद एक बार फिर से इतनी जल्दी फिर क्यों सड़क पर उतरे Gen Z

Gen Z का वो प्रदर्शन तख्तापलट करने के बाद ही रुका. नेपाल के लोग उस आंदोलन को ठीक से भूल भी नही पाए थे...

दिल्ली धमाके का पुलवामा कनेक्शन आया सामने, कश्मीर के तारिक ने खरीदी थी ब्लास्ट वाली कार

सोमवार शाम दिल्ली में लाल किले के पास एक चलती I-20 कार में हुए धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई है. 24...