fbpx
  Previous   Next
HomeHealthसावधान ! क्या आप भी बोतल में मुंह लगाकर पानी पीते हैं...

सावधान ! क्या आप भी बोतल में मुंह लगाकर पानी पीते हैं ? हो सकते हैं इसके गंभीर नुकसान

आजकल ज्यादातर लोग पानी खड़े होकर और बॉटल में मुंह लगाकर पीते हैं इससे आपकी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है.

आजकल ज्यादातर लोग पानी खड़े होकर और बॉटल में मुंह लगाकर पीते हैं, जो कि गलत तरीका है. इसका आपकी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है. सबको मालूम है कि पानी पीने के कई फ़ायदे हैं. पानी कई शारीरिक कार्यों के लिए ज़रूरी है, जैसे जोड़ों को चिकनाई देना, पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाना, किडनी को नुकसान से बचाना, और भी बहुत कुछ. शरीर का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना है, इसलिए हर दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है. लेकिन पानी पीने का सही तरीका भी पता होना चाहिए.

Bottled Water Everywhere 1600x900 1

बोतल में मुंह लगाकर पानी पीने के नुकसान
दरअसल, बोतल में मुंह लगाकर पानी पीने से उसमें लार यानि सलाइवा लग जाती है, जिससे बैक्टीरिया पनप सकते हैं और जो गंभीर बीमारी का कारण बन सकते हैं. बोतल में मुंह लगाकर एक सांस में पानी पीना भी खतरनाक होता है. इससे पानी अटकने या फिर पेट फूलने लगता है. तो अब से आप इन बातों को ध्यान में रखकर बॉटल से पानी पिएं.

istockphoto 1141392512 612x612 1

हर दिन कितना पानी पीना चाहिए
हेल्दी एडल्ट को लगभग 9-13 कप लिक्विड फूड का सेवन करना चाहिए. यह याद रखना भी महत्वपूर्ण है कि आप जो खाना खाते हैं, जैसे कि सब्जियां या फल, उसमें भी पानी होता है. यह याद रखना भी महत्वपूर्ण है कि पानी की जरूरतें लिंग, मौसम, गतिविधि के स्तर और समग्र स्वास्थ्य के साथ बदलती रहती हैं. बहुत गर्मी, ज्यादा गतिविधि और बुखार के साथ बीमारी जैसी सामान्य स्थितियों में औसत से ज्यादा तरल पदार्थ के सेवन की जरूरत हो सकती है.

11111

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

पेट्रोल-डीजल और LPG संकट पर सरकार का बड़ा बयान: ‘घबराने की जरूरत नहीं, देश में मौजूद है ईंधन का भरपूर स्टॉक

मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में जारी युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच देशवासियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक...

नताशा के बाद अब माहिका शर्मा बनेंगी हार्दिक की दुल्हनिया? MI कप्तान की शादी की खबरों पर बड़ा अपडेट

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी संभाल रहे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ...

देश की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक आई सामने: रेल मंत्रालय के गेट पर सजी हाई-स्पीड ट्रेन की भव्य तस्वीर

भारत के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। देश की पहली बुलेट ट्रेन की पहली आधिकारिक झलक अब...

RELATED NEWS

डेंगू के डंक का होगा अंत! भारत में जल्द आएगी ‘Qdenga’ वैक्सीन, अब नहीं होगी इलाज की चिंता!

भारत में हर साल मानसून की दस्तक के साथ ही डेंगू का डंक लोगों को अस्पतालों तक पहुँचा देता है, लेकिन अब इस जानलेवा...

भीगी किशमिश खाने से होते है चमात्कारिक फायदे ! लेकिन भीगी किशमिश खाने की टाइमिंग है महत्वपूर्ण

ठंड के मौसम में ड्राई फ्रूट्स का सेवन कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते...

अंडे और चिकन से भी ज्यादा शक्तिशाली है ये सस्ती सी चीज ! जानें फायदे और सेवन का तरीका

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए प्रोटीन और पोषण से भरपूर चीजों का सेवन बेहद जरूरी होता है. लेकिन जब भी प्रोटीन की बात...