भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पूर्व पत्नी धनाश्री वर्मा सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में है, खबर आ रही है कि बिग बॉस 19वां सीजन जल्द ही दस्तक देने वाला है. शो के मेकर्स नए कंटेस्टेंट्स को लेकर लगातार मीटिंग्स कर रहे हैं और अलग-अलग नामों पर विचार हो रहा है. इस बार शो में ग्लैमर, ड्रामा और विवादों का नया तड़का लगाने के लिए कुछ चौंकाने वाले चेहरों को बुलाने की तैयारी की जा रही है. जिसमें युजवेंद्र चहल की पूर्व पत्नी धनाश्री वर्मा का नाम तेजी से चर्चा में आ गया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्ट्स की मानें, तो धनाश्री वर्मा को बिग बॉस 19 में एंट्री का ऑफर मिला है और उन्होंने इसे स्वीकार भी कर लिया है. हालांकि अभी तक यह फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन खबरें हैं कि मेकर्स के साथ बातचीत अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही वह इस शो में एक कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ सकती हैं.

कौन हैं धनाश्री वर्मा?
धनाश्री वर्मा एक डांसर, कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिन्होंने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद भी अपनी पहचान बनाए रखी है. अगर वह शो में आती हैं, तो यह सीजन पहले से कहीं ज्यादा दिलचस्प हो सकता है. फिलहाल, शो के प्रीमियर की तारीख तय नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि अगस्त के आखिरी हफ्ते में बिग बॉस 19 ऑनएयर हो सकता है.

