fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsन्यू एक्साइज पॉलिसी मामले में ED के पांच नोटिसों को नजरअंदाज करने...

न्यू एक्साइज पॉलिसी मामले में ED के पांच नोटिसों को नजरअंदाज करने पर अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने दिया बड़ा झटका !

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में ED के शिकायत पर अरविंद केजरीवाल को कोर्ट में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है.

शराब उत्पाद शुल्क नीति घोटाला के मामले में प्रवर्तन निदेशालय के भेजे गए 5 समन का AAP नेता ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया. ईडी ने पूछताछ के लिए अरविंद केजरीवाल को पांच बार समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए. जिसके बाद जांच एजेंसी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था. आज इस मामले पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई और कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है.

ED SUMMON 1

राउस एवेन्यू कोर्ट की ओर से अरविंद केजरीवाल को जारी नोटिस पर आम आदमी पार्टी का बयान सामने आया है. पार्टी की ओर से कहा गया है कि ‘कोर्ट के ऑर्डर का अध्यन कर रहे हैं. कानून के मुताबिक कदम उठायेंगे. कोर्ट को बताएंगे कैसे ED के सभी समन गैकानूनी थे.’

dgsdgvdfsvgdrsvg 1

ED ने CM केजरीवाल को कब-कब भेजा समन?
CM केजरीवाल को पहला समन – 2 नवंबर, 2023, दूसरा समन – 21 दिसंबर, 2023, तीसरा समन – 3 जनवरी, 2024, चौथा समन – 18 जनवरी, 2024, पांचवा समन -2 फरवरी, 2024 को भेजा गया था. इस समन को सीएम केजरीवाल ने ग़ैर क़ानूनी करार दिया था. उन्होंने कहा कि क़ानूनी रूप से सही समन की तामील करेंगे.

11 1

अरविंद केजरीवाल की मुश्किलों में हो सकता है इजाफा
दिल्ली सरकार पर प्रवर्तन निदेशालय यानि ED ने आरोप लगाया है कि 2021-22 की आबकारी नीति में शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए केजरीवाल और उसके मंत्रीओं के द्वारा कुछ कारोबारियों को फायदा पहुंचाया गया, जिन्होंने कथित तौर पर इसके लिए रिश्वत दी थी. हालांकि, आम आदमी पार्टी इन आरोपों का बार-बार खंडन करती रही है. बता दें कि ईडी के समन भेजने से पहले सीबीआई भी 16 अप्रैल, 2023 को केजरीवाल से पूछताछ कर चुकी है. उस दौरान उनसे 56 साल पूछे गए थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज; मार्च 2026 में दिए ‘भड़काऊ’ भाषण को लेकर बढ़ीं मुश्किलें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के राजनीतिक जीवन का सबसे बुरा...

ममता बनर्जी का ‘किला’ पूरी तरह ढहा! शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान और देव समेत 19 बागी सांसदों के नाम आए सामने

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपने 28 साल के इतिहास के...

ममता बनर्जी का किला ध्वस्त, अब ‘इंडिया’ गठबंधन का सहारा! सोनिया गांधी से मुलाकात की आस

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सियासी किला पूरी तरह...