fbpx
  Previous   Next
HomeBusinessमाइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन सत्या नडेला PM मोदी से मिले , भारत में...

माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन सत्या नडेला PM मोदी से मिले , भारत में 17.5 बिलियन डॉलर के निवेश का ऐलान!

देश की AI और क्लाउड कंप्यूटिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए अत्याधुनिक डेटा सेंटरों और तकनीकी ढांचे का विकास करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट का ये भारी भरकम निवेश मुख्य रूप से होगा.

पीएम मोदी के भारत की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्रांति को बढ़ावा देने के प्रयासों को एक बड़ी सफलता मिली है. टेक्नोलॉजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने भारत के AI-फर्स्ट भविष्य को मजबूती देने के लिए देश में $17.5 बिलियन (लगभग ₹1,45,000 करोड़) के भारी निवेश की प्रतिबद्धता जताई है. माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन सत्या नडेला के अनुसार यह राशि कंपनी का एशिया में अब तक का सबसे बड़ा निवेश है.

image 44

सोशल मीडिया पर दी जानकारी
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह घोषणा करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया. उन्होंने लिखा, “भारत के AI अवसर पर बातचीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद. देश की महत्वाकांक्षाओं का समर्थन करने के लिए, माइक्रोसॉफ्ट $17.5 बिलियन एशिया में हमारा अब तक का सबसे बड़ा निवेश के लिए प्रतिबद्ध है, जो भारत के AI-फर्स्ट भविष्य के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा, कौशल के निर्माण में मदद करेगा.”

image 41


दुनिया भारत को लेकर उम्मीद रखती है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने सत्या नडेला के साथ हुई इस मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा, जब AI की बात आती है, तो दुनिया भारत को लेकर उम्मीद रखती है. सत्या नडेला के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई. यह देखकर खुशी हुई कि भारत वह जगह बन रहा है जहां माइक्रोसॉफ्ट एशिया में अपना अब तक का सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट करेगा. भारत के युवा इस मौके का इस्तेमाल इनोवेट करने के लिए करेंगे.

image 42

AI के बुनियादी ढांचे पर फोकस
यह निवेश मुख्य रूप से देश की AI और क्लाउड कंप्यूटिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए अत्याधुनिक डेटा सेंटरों और तकनीकी ढांचे का विकास करने के लिए होगा. साथ ही भारतीय स्किल को AI युग के लिए तैयार करने प्रशिक्षण और कौशल कार्यक्रम इसके जरिए कराए जाएंगे. माइक्रोसॉफ्ट का यह भारी-भरकम निवेश भारत को वैश्विक AI मानचित्र पर एक बड़ी ताकत के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. यह प्रधानमंत्री मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे अभियानों को भी मजबूती देगा

image 43

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

ट्रंप की जीत और ओपेक की हार! यूएई ने तोड़ा तेल का सबसे बड़ा सिंडिकेट, भारत के लिए खुलेंगे ‘ब्लैक गोल्ड’ के नए रास्ते।

वैश्विक ऊर्जा बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने कच्चे तेल के शक्तिशाली संगठन ओपेक (OPEC) और ओपेक+...

सोने की चमक पड़ी फीकी: कच्चे तेल के ‘उबाल’ ने बिगाड़ा गोल्ड-सिल्वर का बजट

राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और खरीदारों के...

गुजरात में ‘कमल’ की सुनामी: 15 के 15 नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बार फिर अपना अभेद्य किला साबित कर दिया है। राज्य की सभी...

RELATED NEWS

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! ₹5,000 से शुरू होगा एरियर का खेल, 8वें वेतन आयोग पर आया ये बड़ा अपडेट।

केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग का इंतजार अब एक बड़े वित्तीय सवाल में बदल गया है। चर्चा...

पेटीएम बैंक का ‘गेम ओवर’! RBI ने रद्द किया बैंकिंग लाइसेंस, जानें अब आपके वॉलेट और जमा पैसों का क्या होगा?

फिनटेक सेक्टर की दिग्गज कंपनी पेटीएम (Paytm) के लिए शुक्रवार का दिन एक बड़ा झटका लेकर आया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक कड़ा...

होर्मुज में खुला ‘तेल का रास्ता’: 10% सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या अब कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए शुक्रवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। मिडिल ईस्ट में युद्ध के बादलों के छंटने और सामरिक रूप से...