fbpx
  Previous   Next
HomeSportsभारतीय गेंदबाजों के सामने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने किया आत्मसमर्पण. अफ्रीकी टीम...

भारतीय गेंदबाजों के सामने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने किया आत्मसमर्पण. अफ्रीकी टीम पहली बार 74 रनों पर ऑल-आउट, सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट निकाला, जबकि हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे के नाम 1-1 विकेट रहा.

भारत के खिलाफ 5 मैंचों के टी20 सीरीज के पहले मैंच ने भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए उनका टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह सबसे लोएस्ट स्कोर पर रोक दिया. मेहमान टीम ने पारी की दूसरी गेंद पर ही क्विंटन डी कॉक का विकेट गंवा दिया. उस समय तक टीम का खाता तक नहीं खुला था. यहां से ट्रिस्टन स्टब्स ने कप्तान एडेन मार्करम के साथ दूसरे विकेट के लिए 16 रन जुटाए। स्टब्स 14 रन बनाकर आउट हुए. यहां से देवाल्ड ब्रेविस ने मार्करम के साथ तीसरे विकेट के लिए 24 रन जोड़े. कप्तान मार्करम 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लगा गया.

image 37

भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट निकाला, जबकि हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे के नाम 1-1 विकेट रहा. इस मुकाबले के साथ जसप्रीत बुमराह ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट पूरे कर लिए. वह तीनों फॉर्मेट में विकेटों का शतक लगाने वाले चुनिंदा गेंदबाजों की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं.

image 38

हार्दिक पांड्या के नाबाद अर्द्धशतक के दम पर भारत ने कटक के बाराबती स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए और मेहमान टीम को जीत के लिए 176 का लक्ष्य दिया है. भारत की शुरुआत खराब हुई थी. टीम ने 3 ओवर में ही शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव के विकेट गंवाए. इसके बाद अभिषेक और तिलक ने साझेदारी का प्रयास किया, लेकिन पावरप्ले के बाद अभिषेक भी चलते बने.

image 39

इसके बाद तिलक ने अक्षर के साथ 30 रनों की अहम साझेदारी की. हालांकि, तिलक अच्छी शुरुआत के बाद पवेलियन लौटे. लेकिन इसके बाद हार्दिक क्रीज पर आए और उन्होंने आज अलग अंदाज में बल्लेबाजी की. हार्दिक ने 28 गेंद में 6 चौके और 4 छक्कों के दम पर नाबाद 59 रन बनाए. उनके अलावा तिलक ने 26 और अक्षर ने 23 रनों की अहम पारी खेली.

image 40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

दिल्ली का भयावह अग्निकांड: होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, अब तक 21 लोगों की मौत

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर अंतर्गत हौज रानी इलाके में स्थित 'फ्लोरिश स्टे बी एंड बी' (Flourish Stay B&B) होटल में हुए भीषण अग्निकांड...

कर्नाटक में शिवकुमार युग की शुरुआत: डीके शिवकुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

कर्नाटक के राजनीतिक गलियारों में एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन के साथ ही नए अध्याय की शुरुआत हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के इस्तीफे...

200 करोड़ की महाठगी: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन फर्नांडीस, खुद को बताया बेकसूर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस बुधवार (3 जून) को 200 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में दिल्ली की पटियाला...

RELATED NEWS

आरसीबी ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनी IPL चैंपियन; फाइनल में गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से रौंदा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार (31 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स (GT)...

विनेश फोगाट का एशियन गेम्स 2026 का सपना टूटा: ट्रायल के सेमीफाइनल में मीनाक्षी ने 6-4 से हराया

भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट का आगामी एशियन गेम्स 2026 में खेलने का सपना टूट गया है। शनिवार (30 मई) को नई...

आईपीएल 2026 का महामुकाबला: शुभमन-सुदर्शन की जोड़ी को रोक पाएगा आरसीबी का बॉलिंग अटैक?

आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा और खिताबी मुकाबला अब अपने मुकाम पर पहुँच चुका है। 31 मई को अहमदाबाद के भव्य नरेंद्र मोदी स्टेडियम...