fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsबिहार में 20 नवंबर को हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह, पीएम...

बिहार में 20 नवंबर को हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह, पीएम आवास पर मोदी ने शाह और नड्डा के साथ की अहम बैठक.

पटना में नई सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां शुरू होती दिख रही हैं. कहा जा रहा है कि 17 से लेकर 20 नवंबर तक चार दिनों के लिए गांधी मैदान को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है.

बिहार चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अब NDA के घटक दलों में राज्य की नई सरकार बनाने को लेकर मंथन का दौर जारी है. पीएम मोदी ने रविवार को इसे लेकर अपने आवास पर गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपीड नड्डा के साथ एक अहम बैठक की है. सूत्रों के अनुसार इस बैठक में 20 नवंबर को बिहार में शपथ ग्रहण समारोह कराने की बात हुई है. ऐसे में इस बात की संभावना काफी अधिक है कि बिहार की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को ही आयोजित किया जाए.

image 86

आपको बता दें कि पीएम मोदी के आवास पर हुई इस बैठक के बाद ही पटना में नई सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां शुरू होती दिख रही हैं. कहा जा रहा है कि 17 से लेकर 20 नवंबर तक चार दिनों के लिए गांधी मैदान को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. इस दौरान किसी भी आम इंसान को गांधी मैदान में प्रवेश की इजाजत नहीं होगी.

image 87

बिहार चुनाव में एनडीए ने 243 में से 202 सीटें जीतकर धमाकेदार वापसी की है. चुनाव सम्पन्न होने के बाद अब नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसको लेकर एनडीए के घटक दल बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी (आर), हम (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के बीच बैठकों का दौर जारी है. नीतीश कुमार एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.

image 85

गौरतलब है कि बीजेपी 89 सीटें जीतकर इस बार सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. वहीं जेडीयू ने भी 85 सीटें जीती हैं, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19 सीट मिलीं. इधर प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद को सिर्फ 25 सीटें ही मिल सकी. वहीं कांग्रेस मात्र 6 सीट पर सिमट गई.

image 88

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

शेयर बाजार में ‘हाहाकार’: रिकॉर्ड ऊंचाई छूकर क्यों फिसला सेंसेक्स? 800 अंकों की गिरावट ने उड़ाए निवेशकों के होश!

भारतीय शेयर बाजार में आज 'बुल्स' और 'बियर्स' के बीच जबरदस्त खींचतान देखने को मिली। गुरुवार सुबह शानदार बढ़त के साथ खुला बाजार दोपहर...

नासिक केस में सुप्रीम कोर्ट में ‘विस्फोटक’ याचिका: ‘धर्मांतरण नहीं, यह तो देश के खिलाफ आतंकी साजिश है!’

नासिक के चर्चित धर्मांतरण मामले ने अब देश की दहलीज लांघकर सर्वोच्च अदालत का दरवाजा खटखटाया है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक ताजा याचिका...

543 से 816 कैसे होगी लोकसभा? अमित शाह ने खोल दिया दक्षिण भारत की सीटों का गुप्त गणित!

संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर छिड़ी बहस के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा सीटों के भविष्य...

RELATED NEWS

बिहार में ‘सम्राट’ का राज: भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बनेंगे सम्राट चौधरी, क्या बदल जाएगी प्रदेश की सियासी तस्वीर?

बिहार के सियासी इतिहास में आज एक नया और भगवा अध्याय जुड़ने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी आज...

संसद में मोदी-खड़गे की जुगलबंदी! आंबेडकर जयंती पर हुई खास मुलाकात

संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. आंबेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर आज संसद परिसर में एक दुर्लभ और महत्वपूर्ण राजनीतिक दृश्य देखने को...

शांति की आखिरी कोशिश? 21 अप्रैल की डेडलाइन से पहले जेनेवा या तुर्किये में आमने-सामने होंगे अमेरिका और ईरान!

मध्य-पूर्व के अशांत हालातों के बीच कूटनीति की एक नई किरण दिखाई दे रही है। इस्लामाबाद में हुई मैराथन बैठक के बाद अब खबर...