fbpx
  Previous   Next
HomeSportsपूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने गौतम गंभीर को लेकर क्यों कहा कि...

पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने गौतम गंभीर को लेकर क्यों कहा कि ‘सीने पर गोली खाने की हिम्मत रखते है’

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने गौतम गंभीर को टीम इंडिया का ऐसा कोच बताया है जो अपने खिलाड़ियों के लिए पूरी तरह समर्पित और मजबूत नेतृत्व करते हैं.

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का रोमांच अपने चरम पर है. प्रतिष्ठित सीरीज का दूसरा मुकाबला दो जुलाई से छह जुलाई के बीच एजबेस्टन में खेला गया. जहां टीम इंडिया 336 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रही. एजबेस्टन में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद पठान खुशी से झूम उठे. इस दौरान इरफान पठान ने अपने पुराने साथी खिलाड़ी की जमकर सराहना की और कहा कि गौतम गंभीर ऐसे शख्स हैं जो ‘सीने पर गोली खाने’ का दम रखते हैं.

image 35

40 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ‘गौतम गंभीर केवल कोच ही नहीं हैं. वह एक लीडर हैं. जो खिलाड़ी उनके साथ होते हैं. उनके लिए वह दीवार बनकर खड़े हो जाते हैं. जब किसी खिलाड़ी का फॉर्म डगमगाया हुआ रहता है. तब भी गंभीर उसके सपोर्ट में खड़े रहते हैं. वो आलोचनाओं की चिंता किए बगैर अपने खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में लगे रहते हैं.’
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने मौजूदा हेड कोच की सराहना करते हुए आगे कहा, ‘गौतम गंभीर वो शख्स हैं जो सीने पर गोली खाने का दम रखते हैं. लीड्स में जब भारतीय टीम को शिकस्त मिली तब मीडिया के सामने वह खुद आए. उन्होंने सवालों का सामना किया.’

image 36

पठान ने कहा, ‘मगर जब दूसरे मुकाबले में टीम को जीत मिली तब उन्होंने कप्तान शुभमन गिल को आगे बढ़ाया और प्रेस कॉन्फ्रेंस में भेजा. ये दिखाता है कि जब खराब समय चल रहा होता है तो वह खुद आगे आते हैं. मगर जब कुछ अच्छा होता है तो वह उसका सारा श्रेय अपनी टीम को देते हैं.’

image 37

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, संसद में दो दिन तक चली तीखी बहस

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आखिरकार ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया। दो दिनों तक चली चर्चा के...

जम्मू के समारोह में फारूक अब्दुल्ला पर गोलीबारी से मचा हड़कंप, वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

जम्मू के एक निजी समारोह में हुई अचानक फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि शहर...

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर गरमाई राजनीति, अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर संसद का माहौल काफी गर्म हो गया है। इस मुद्दे पर चर्चा के...

RELATED NEWS

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में मैदान पर हुई घटना के बाद अर्शदीप सिंह पर आईसीसी की कार्रवाई

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले के दौरान मैदान पर हुई एक घटना के चलते भारतीय तेज गेंदबाज Arshdeep Singh को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट...

T20 World Cup 2026 जीतने के बाद होगी विक्ट्री परेड? BCCI कर रही मेगा इवेंट की तैयारी!

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा साबित किया है। खिताब...

न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने फिर जीता टी20 विश्व कप, अहमदाबाद में बना नया इतिहास

भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक और गौरवशाली अध्याय जुड़ गया जब India national cricket team ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर दुनिया...