fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest News1 करोड़ का इनामी नक्सली 'चलपती' को CRPF के कोबरा यूनिट ने...

1 करोड़ का इनामी नक्सली ‘चलपती’ को CRPF के कोबरा यूनिट ने किया चलता, गरियाबंद मुठभेड़ में अबतक 23 नक्सली ढेर !

छत्तीसगढ़ में CRPF के कोबरा यूनिट का नक्सलवाद पर बड़ा वार, संगठन प्रमुख से लेकर कई वांटेड सहित अबतक 23 नक्सलियों का हुआ खात्मा.

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला गरियाबंद में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में फोर्स को बड़ी कामयाबी मिली है. कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में अबतक 23 नक्सली मारे गये हैं. वहीं CRPF के कोबरा यूनिट का एक जवान भी घायल हुआ है, जिसे एयरलिफ्ट करके रायपुर लाया गया है. घायल जवान का नाम धमेंद्र भोई है. अब तक 23 नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिये गये हैं.


एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती ढेर
गरियाबंद मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती मारा गया. वह नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी मेंबर था. मारे गए नक्सलियों में माओवादियों के सीनियर कैडर भी शामिल हैं, जिनकी शिनाख्त की जा रही है. वहीं नक्सलियों के पास से अत्याधुनिक हत्यार भी बरामद हुए है. जिसमें एके 47, एसएलआर, आईएनएसएएस और अन्य स्वचालित हथियार शामिल हैं.

Screenshot 2025 01 21 212816

ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर संयुक्त ऑपरेशन
नक्सल विरोधी सर्च अभियान में गरियाबंद ऑपरेशन ग्रुप ई30, कोबरा 207, सीआरपीएफ 65 एवं 211 बटालियन, SOG नुआपाड़ा की संयुक्त पार्टी कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में रवाना हुई थी. सुरक्षा बलों का दावा है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों के कई इनामी लीडर्स मारे गए हैं. छत्तीसगढ़ और ओडिशा फोर्स की ओर से जॉइंट ऑपरेशन चलाया गया था. इसमें कुल 10 टीम में शामिल थीं. इनमें तीन टीम ओडिशा से, दो छत्तीसगढ़ पुलिस से और सीआरपीएफ की पांच टीम शामिल रहीं. मुठभेड़ की सूचना पर फोर्स के वरिष्ठ अधिकारी मैनपुर पहुंची, पूरे एरिया में फोर्स की तैनाती रही। इसके अलावा तीन आईडी भी बरामद की गई है.

बस्तर से भागकर गरियाबंद पहुंचे नक्सली
बताया जाता है बस्तर संभाग में सुरक्षा बलों की कार्रवाई से थर्राकर नक्सली सुरक्षित ठिकाना खोज रहे हैं. इसलिये वो बस्तर से भागकर गरियाबंद की तरफ आ चुके हैं. इसकी सूचना पर फोर्स की ज्वॉइंट टीम गरियाबंद पहुंचकर नक्सल मुठभेड़ को अंजाम दिया, पहली बार इस मुठभेड़ में 14 नक्सलियों समेत एक करोड़ का इनामी नक्सली मारा गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

शेयर बाजार में ‘हाहाकार’: रिकॉर्ड ऊंचाई छूकर क्यों फिसला सेंसेक्स? 800 अंकों की गिरावट ने उड़ाए निवेशकों के होश!

भारतीय शेयर बाजार में आज 'बुल्स' और 'बियर्स' के बीच जबरदस्त खींचतान देखने को मिली। गुरुवार सुबह शानदार बढ़त के साथ खुला बाजार दोपहर...

नासिक केस में सुप्रीम कोर्ट में ‘विस्फोटक’ याचिका: ‘धर्मांतरण नहीं, यह तो देश के खिलाफ आतंकी साजिश है!’

नासिक के चर्चित धर्मांतरण मामले ने अब देश की दहलीज लांघकर सर्वोच्च अदालत का दरवाजा खटखटाया है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक ताजा याचिका...

543 से 816 कैसे होगी लोकसभा? अमित शाह ने खोल दिया दक्षिण भारत की सीटों का गुप्त गणित!

संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर छिड़ी बहस के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा सीटों के भविष्य...

RELATED NEWS

मुझसे खूबसूरत न हो जाए कोई, 4 बच्चे मार डाले, पानीपत की साइको कातिल हसीना की शादी की तस्वीर आई सामने

पानीपत के गांव भावड़ में चार बच्चों को बेरहमी से कत्ल करने वाली कातिल पूनम की शादी की तस्वीर सामने आई है. पूनम के...

पाकिस्तान के एकबार फिर आत्मघाती हमला, FC हेडक्वॉर्टर के 3 हमलावर ढेर, पूरे इलाके की घेराबंदी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के मुख्यालय पर सुसाइड हमला हुआ है. खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आईजी जुल्फिकार...

नेपाल में तख्तापलट के बाद एक बार फिर से इतनी जल्दी फिर क्यों सड़क पर उतरे Gen Z

Gen Z का वो प्रदर्शन तख्तापलट करने के बाद ही रुका. नेपाल के लोग उस आंदोलन को ठीक से भूल भी नही पाए थे...