fbpx
  Previous   Next
HomeNationसंसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मास्टरमाइंड और पांचवा आरोपी ललित...

संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मास्टरमाइंड और पांचवा आरोपी ललित झा ने दिल्ली पुलिस के सामने किया सरेंडर

ललित झा ने गुरुग्राम में इस साजिश को आखिरी रुप दिया, शामिल लोगों को कॉल किया और मीटिंग के लिए बुलाया था. हमले से पहले ललित झा ने सभी के मोबाइल फोन से सारे सबूत मिटाए थे.

संसद की अभेद सुरक्षा में सेंध लगाने वालों में मास्टरमाइंड ललित झा ने दिल्ली पुलिस के सामने आखिरकार सरेंडर कर ही दिया. आरोपी ललित झा ने गुरुवार देर रात सरेंडर किया. ललित झा ने लोकसभा के अंदर दो युवकों के उत्पात मचाने और कलर स्मोक स्प्रे छोड़ने का वीडियो शेयर किया था. इस मामले के 4 आरोपियों को 7 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा गया
संसद भवन पर हमले की 22वीं बरसी पर लोकसभा में घुसकर स्मोक गन चलाने की साजिश ललित झा ने ही की थी. पुलिस ने उसके 4 साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन मास्टरमाइंड ललित झा फरार चल रहा था. ललित झा, महेश नाम के शख्स के साथ कर्तव्य पथ थाने पहुंचा और सरेंडर किया. नई दिल्ली जिला पुलिस ने उसे स्पेशल सेल के हवाले कर दिया है.

556

4 आरोपियों को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा
बुधवार को संसद के अंदर और बाहर से पकड़े गए चारों आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने चारों को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. हालांकि, पुलिस ने आरोपियों के लिए 15 दिन की रिमांड मांगी थी. इस मामले में एक और शख्स विक्की शर्मा के भी पत्नी के साथ हिरासत में लिया गया था. विक्की शर्मा के घर पर ही सभी आरोपी रुके हुए थे. हालांकि, पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया.

1112121212121

विक्की शर्मा के घर पर रुके थे सभी आरोपी
रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी सागर शर्मा, मनोरंजन डी, नीलम आजाद और अमोल शिंदे दिल्ली जाने से पहले गुरुग्राम में विक्की शर्मा के घर सेक्टर 7 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रुके थे. इनके साथ ललित झा भी था. दिल्ली पुलिस का कहना है कि इन सभी की एक-दूसरे से मुलाकात ऑनलाइन साइट पर हुई थी. सभी ने मिलकर संसद में हंगामे की योजना बनाई.

high

सभी आरोपी हैं पढ़े लिखे
चारों आरोपी पढ़े लिखे हैं. नीलम 42 साल की है और पेशे से टीचर है, साथ ही सिविल सेवा की पढ़ाई कर रही है. पुलिस सूत्रों ने कहा कि ललित झा ने सागर शर्मा, मनोरंजन डी, नीलम और अमोल शिंदे और विक्की शर्मा को बुधवार सुबह गुरुग्राम बुलाया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS