fbpx
  Previous   Next
HomeNation2024 में राहुल गांधी कहां से लडेंगे लोकसभा चुनाव, UP कांग्रेस प्रमुख...

2024 में राहुल गांधी कहां से लडेंगे लोकसभा चुनाव, UP कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने किया खुलासा.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त किए गए अजय राय ने कहा, अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ना चाहती हैं तो हर कार्यकर्ता उन्हें जिताने का प्रयास करेगा तो वहीं राहुल गांधी के चुनावी सीट को लेकर भी कही बातें.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव अमेठी से लड़ेंगे. पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख अजय राय ने आज यह बात कही. अजय राय ने कहा, ”राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से लड़ेंगे.” प्रियंका गांधी के 2024 का चुनाव लड़ने की अटकलों पर अजय राय ने कहा कि वे जहां से चाहेंगी, वहां से चुनाव लड़ेंगी. अजय राय ने कहा कि, “अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ना चाहती हैं तो हर कार्यकर्ता उन्हें जिताने का प्रयास करेगा.”

इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अजय राय को तत्काल प्रभाव से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रमुख नियुक्त किया था. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की विज्ञप्ति में कहा गया है, “कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक अजय राय को तत्काल प्रभाव से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है.” अजय राय 2014 और 2019 में वाराणसी से कांग्रेस के उम्मीदवार थे. वह दोनों बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हारे.

18 08 2023 ajay rai 23505097

इससे पहले व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी पत्नी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के लिए 2024 का आम चुनाव लड़ने की पुरजोर वकालत करते हुए कहा था कि अगर वे लोकसभा में आती हैं तो लोगों को अच्छा लगेगा. पार्टी उन्हें उत्तर प्रदेश के अमेठी या सुल्तानपुर से मैदान में उतार सकती है. रॉबर्ट वाड्रा ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “…मुझे लगता है कि प्रियंका को संसद में पहुंचना चाहिए और अगर वह लोकसभा में आएंगी तो लोगों को अच्छा लगेगा. चाहे वह अमेठी हो या सुल्तानपुर, जहां भी पार्टी को उचित लगे, मैं चाहूंगा कि वे लोकसभा चुनाव लड़ें.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

IPL 2026: अगर बारिश में धुल गया गुजरात और राजस्थान का क्वालीफायर-2, तो कौन पहुंचेगा फाइनल?

आईपीएल 2026 की पहली फाइनलिस्ट टीम का फैसला हो चुका है, जहाँ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर...

अमित शाह की घुसपैठियों को दोटूक: खुद लौट जाओ तो कोई केस नहीं, वरना होगा कड़ा एक्शन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद से बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर एक बेहद सख्त और अंतिम चेतावनी जारी की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों...

नीट पेपर लीक पर एक्शन मोड में सरकार: रक्षा मंत्री के आवास पर हाई लेवल बैठक, 23 लाख छात्रों की पुनर्परीक्षा को लेकर बनी...

नीट (NEET UG) पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर...

RELATED NEWS

अमित शाह की घुसपैठियों को दोटूक: खुद लौट जाओ तो कोई केस नहीं, वरना होगा कड़ा एक्शन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद से बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर एक बेहद सख्त और अंतिम चेतावनी जारी की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों...

नीट पेपर लीक पर एक्शन मोड में सरकार: रक्षा मंत्री के आवास पर हाई लेवल बैठक, 23 लाख छात्रों की पुनर्परीक्षा को लेकर बनी...

नीट (NEET UG) पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर...

मिडिल ईस्ट में बढ़ा नया कूटनीतिक तनाव: होर्मुज पर ईरान के दावों को अमेरिका ने बताया बकवास; रूस-चीन को भी दी सख्त चेतावनी

मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में शांति बहाली की कोशिशों के बीच एक नया और बड़ा कूटनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। ईरान के सरकारी...