fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsशरद पवार गुट को लगा एक बड़ा झटका, नगालैंड के 7 MLA...

शरद पवार गुट को लगा एक बड़ा झटका, नगालैंड के 7 MLA अजित पवार खेमे के समर्थन में उतरे !

नगालैंड में NCP के 7 विधायक ने शरद पवार को झटका देते हुए अजित पवार खेमे में शामिल होने का ऐलान किया हैं. विधायकों के साथ पदाधिकारी भी अजित पवार को समर्थन देंने की सहमति जताई है.

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में टूट के बाद शरद पवार को झटके पर झटके लग रहे है. नगालैंड में NCP के 7 विधायक अजित पवार खेमे में चले जाने की खबर सामने आ रही हैं. नागालैंड में विधायकों के साथ पदाधिकारी भी अजित पवार के खेमें को समर्थन देंगे. NCP के अजित पवार गुट के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता ब्रजमोहन श्रीवास्‍तव ने बताया कि नगालैंड के प्रदेश अध्‍यक्ष वानथुंग ओडियो ने दिल्‍ली आकर राष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्‍यक्ष प्रफुल्‍ल पटेल और महाराष्ट्र अध्‍यक्ष सुनील तटकरे से भेंट की. उन्होंने नगालैंड एनसीपी के निर्णय की जानकारी दी. ओडियो ने 7 विधायकों सहित सभी पदाधिकारियों के समर्थन के शपथ पत्र भी सौंपे.

12

इस पर प्रफुल्‍ल पटेल ने आश्‍वासन दिया कि वे पार्टी को मजबूत करने प्रयासों में उनका साथ देंगे. प्रफुल्ल पटेल ने नगालैंड की प्रदेश कार्यकारिणी और जिला यूनिट को पहले जैसे कार्य करते रहने का निर्देश भी दिया है. नगालैंड एनसीपी के ब्रजमोहन श्रीवास्‍तव ने एक प्रेस रिलीज में कहा- ‘नगालैंड राष्‍ट्रवादी पार्टी की संपूर्ण प्रदेश कार्यकारिणी और जिलों के पदाधिकारियों ने गहन चर्चा के बाद यह फैसला लिया है कि वे एनसीपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अजित पवार और राष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्‍यक्ष प्रफुल्‍ल पटेल के नेतृत्‍व में काम करेंगे.’ नगालैंड एनसीपी ने अध्‍यक्ष वानथुंग ओडियो को इस निर्णय से राष्‍ट्रीय नेतृत्‍व को अवगत कराने के लिए अधिकृत किया था.

638241858059087735

2 जुलाई को अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार से बगावत कर दी थी. वह आठ एनसीपी विधायकों के साथ शिवसेना (शिंदे गुट)-बीजेपी सरकार में शामिल हो गए थे. उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया है. अजित पवार के इस कदम से एनसीपी दो गुट में बंट गई.

sharad pawar and ajit pawar 1000x600 1

डिप्टी सीएम बनते ही अजित पवार ने पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इसमें उन्होंने कहा कि एनसीपी पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह हमारे पास ही रहेगा. अजित पवार ने इसके साथ ही शरद पवार के नगालैंड मॉडल पर रोशनी डाली थी. उन्होंने कहा कि पहले नगालैंड में एनसीपी के 7 विधायक थे और पार्टी के फैसले पर सभी विधायक बीजेपी के साथ चले गए. इसी तरह एनसीपी महाराष्ट्र राज्य के विकास के लिए बीजेपी के साथ क्यों नहीं जा सकती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज; मार्च 2026 में दिए ‘भड़काऊ’ भाषण को लेकर बढ़ीं मुश्किलें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के राजनीतिक जीवन का सबसे बुरा...

ममता बनर्जी का ‘किला’ पूरी तरह ढहा! शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान और देव समेत 19 बागी सांसदों के नाम आए सामने

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपने 28 साल के इतिहास के...

ममता बनर्जी का किला ध्वस्त, अब ‘इंडिया’ गठबंधन का सहारा! सोनिया गांधी से मुलाकात की आस

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सियासी किला पूरी तरह...