fbpx
  Previous   Next
HomeNationरोटी के लिए रियायती दरों पर मिलेगा आटा, केंद्र सरकार ने फिर...

रोटी के लिए रियायती दरों पर मिलेगा आटा, केंद्र सरकार ने फिर शुरू की ‘भारत आटा’ की बिक्री, महंगाई से राहत!

केंद्र सरकार ने 27.50 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती रेट पर ‘भारत आटा’ की बिक्री फिर शुरू कर दी है. केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को दिल्ली के कर्तव्य पथ से ‘भारत’ ब्रांड के आटे की बिक्री के लिए 100 मोबाइल वैनों को हरी झंडी दिखाई. खाद्य मंत्रालय के मुताबिक ‘भारत’ ब्रांड आटा की खुदरा बिक्री शुरू होने से बाजार में इस महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ की कीमतों में कमी लाने में मदद मिलेगी.

12

इन जगहों पर मिलेगा ‘भारत आटा’
‘भारत आटा’ केंद्रीय भंडार, नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NAFED) और नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NCCF) के सभी ऑउटलेट्स पर आम लोगों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. साथ ही, ‘भारत आटा” दिल्ली-एनसीआर इलाके में 134 मोबाइल वैन के माध्यम से शहर के चुने हुए इलाकों में भी उपलब्ध कराया जा रहा है.

Bharat Atta 750x375 1

खाद्य मंत्रालय के मुताबिक ओपन मार्केट सेल स्कीम के तहत अर्द्ध सरकारी और सहकारी संगठनों जैसे केंद्रीय भंडार, NCCF और NAFED को 2.5 LMT गेहूं 21.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से आवंटित किया गया है जिससे की वो ‘भारत आटा’ ब्रांड आम नागरिकों को ₹ 27.50/किग्रा के सस्ते रेट पर मुहैया करा सकें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS