fbpx
  Previous   Next
HomeSportsजसप्रीत बुमराह के कप्तानी में कल से होने वाले आयरलैंड के खिलाफ...

जसप्रीत बुमराह के कप्तानी में कल से होने वाले आयरलैंड के खिलाफ पहला T-20 मैच, जानें मैंच के बारे में सबकुछ?

भारत और आयरलैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच 18 अगस्त से खेला जाएगा. टी-20 सीरीज बुमराह के लिए काफी अहम होने वाला है.

भारत के स्टार तेज गेंदबाज करीब 11 महीने तक मैदान से दूर रहने के बाद वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह के फॉर्म और फिटनेस पर सभी की नजरें होंगी जब वह आयरलैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करेंगे. भारतीय टीम में आईपीएल के स्टार ऋतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह और जितेश शर्मा है लेकिन नजरें बुमराह पर होंगी .यह तेज गेंदबाज दो महीने बाद भारत में शुरू होने वाले वनडे विश्व कप में भारत की रणनीति का अभिन्न अंग है. 29 वर्ष के बुमराह को पिछले साल टी20 विश्व कप से पहले आस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में कमर में स्ट्रेस फ्रेक्चर हुआ था, इसके बाद उनकी सर्जरी कराई गई. पांच दिन के भीतर तीन मैचों में उन्हें अधिकतम 12 ओवर डालने हैं .इस श्रृंखला से मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर, वनडे कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को पता चलेगा कि मैच फिटनेस के मामले में बुमराह की स्थिति क्या है .

1690818985 jasprit bumrah

पचास ओवरों का प्रारूप हालांकि बिल्कुल अलग है जिसमें उन्हें दो, तीन या चार ओवर के स्पैल में दस ओवर डालने होंगे . बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बुमराह का गेंदबाजी करते हुए वीडियो डाला है जिसमें वह शॉर्ट गेंद और यॉर्कर सभी डाल रहे हैं , मैच हालात हालांकि बिल्कुल अलग होंगे और टीम प्रबंधन पिछले साल आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप से पहले उन्हें हड़बड़ी में उतारकर गलती कर ही चुका है. उसके बाद से वह खेल नहीं पाये हैं . इस साल की शुरूआत में एक घरेलू श्रृंखला के लिये उन्हें चुना गया था लेकिन ऐन मौके पर उनका नाम वापिस लेना पड़ा .कैरियर के लिये खतरा बनी चोट का इलाज कराने के लिये उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी.

17 08 2023 ind 23504369

आयरलैंड के खिलाफ सीरीजसे बुमराह को मैच अभ्यास भी मिलेगा और एशिया कप की तैयारी भी पुख्ता होगी. दूसरी ओर एंड्रयू बालबर्नी की कप्तानी वाली आयरलैंड टीम के पास हैरी टेक्टर, लोरकान टकर, बायें हाथ के स्पिनर जॉर्ज डॉकरेल जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं , भारत के खिलाफ हालांकि अभी तक वे एक भी मैच नहीं जीत सके हैं .

hq720

आईपीएल की खोज रिंकू और जितेश भारत के लिये T20 क्रिकेट में पदार्पण करेंगे जबकि शिवम दुबे के पास वापसी का मौका होगा, प्रसिद्ध कृष्णा भी बुमराह की तरह वापसी कर रहे हैं. बेंगलुरू के इस तेज गेंदबाज को भी कमर के स्ट्रेट फ्रेक्चर से उबरने के लिये सर्जरी करानी पड़ी थी.

download 1

भारत की टीम में- जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रूतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन, जितेश शर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान. वहीं आयरलैंड टीम में- एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), हैरी टेक्टर, लोरकान टकर, रॉस एडेयर, मार्क एडेयर, कुर्टिस कैंफर, जेरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, फियोन हैंड, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, बेन व्हाइट, क्रेग यंग, थियो वान वोरकोम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

अगले 48 घंटे बेहद अहम! पीयूष गोयल और जैमीसन ग्रीर की महा-बैठक; ट्रंप की टैरिफ डेडलाइन से पहले ऐतिहासिक डील संभव

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित द्विपक्षीय व्यापार समझौतेको लेकर एक बहुत बड़ा और निर्णायक अपडेट सामने आया है। दोनों देशों...

सभी 36 राफेल लड़ाकू विमान पूरी तरह सुरक्षित! वायुसेना के टेंडर दस्तावेज ने फिर खोली पाकिस्तान के झूठ की पोल

'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय वायुसेना (IAF) के राफेल लड़ाकू विमानों को मार गिराने के पाकिस्तान के झूठे दावों और प्रोपेगैंडा की एक बार...

सर्राफा बाजार में मची खलबली! चांदी सीधे 10,000 रुपये टूटी, सोना भी 2,300 रुपये से ज्यादा हुआ सस्ता

यदि आप भी सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं या आपके घर में शादियों का कोई फंक्शन आने वाला है, तो...

RELATED NEWS

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ में टीम इंडिया का ‘महा-धमाका’, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया...

T20 World Cup 2026: महिला वर्ल्ड कप में भारत का महा-धमाका! पाकिस्तान को चटाई धूल

महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 14 जून को पारंपरिक प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने...