fbpx
  Previous   Next
HomeSportsहरभजन सिंह का बडा बयान: "अगर मैं होता, तो इन 2 खिलाड़ियों...

हरभजन सिंह का बडा बयान: “अगर मैं होता, तो इन 2 खिलाड़ियों को जरूर World Cup 2023 टीम में जरूर शामिल करता”

हरभजन सिंह का मानना है कि- ‘सूर्यकुमार पूरा पैकेज है. जिस क्रम पर वह बल्लेबाजी करता है, मुझे नहीं लगता कि भारत में उससे बेहतर उस क्रम के लिए कोई बल्लेबाज है. पांचवें या छठे नंबर पर वह जैसी बल्लेबाजी करता है , मुझे नहीं लगता कि विराट, रोहित या संजू भी कर सकते हैं.

भारत के पूर्व आफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि आगामी वनडे World Cup 2023 के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय भारतीय टीम में युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह की कमी खल रही है. हरभजन ने एक स्पोटर्स चैनल में कहा ,‘मुझे लगता है कि टीम में दो लोगों की कमी है. युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह. बाएं हाथ का तेज गेंदबाज होने के नाते वह काफी उपयोगी रहता.’ उन्होंने कहा, ‘अगर वह शुरुआत में दो विकेट दिला देता, तो इसका बड़ा असर रहता. मैं यह नहीं कह रहा कि दाहिने हाथ के गेंदबाज ऐसा नहीं कर सकते, लेकिन बायें हाथ के गेंदबाज का सटीक एंगल विकेट दिलाने में मददगार होता है.’ ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क का उदाहरण देते हए उन्होंने कहा, ‘आप देख सकते हैं कि शाहीन शाह अफरीदी और मिचेल स्टार्क कितने प्रभावी साबित हो रहे हैं.

images 1

उन्होंने कहा, ‘जब ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप जीता तो मिचेल स्टार्क की अहम भूमिका रही. उन्होंने पहली ही गेंद पर ब्रेंडन मैकुलम को आउट किया. उस रफ्तार के साथ भीतर को आती हुई गेंद हमेशा चुनौतीपूर्ण होती है.’ हरभजन ने कहा, ‘चहल मैच विनर है. उसने किसी दूसरे स्पिनर से ज्यादा विकेट लिए हैं. वह किसी और देश के लिये खेल रहा होता तो हर समय अंतिम एकादश में होता.’

sanju vs surya

उन्होंने कहा, ‘ इतना सब कुछ साबित करने के बाद उसे टीम में होना चाहिए. मैं टीम प्रबंधन का अंग होता तो उसे जरूर चुनता. हम सभी चाहते हैं कि भारतीय क्रिकेट अच्छा करे. विश्व कप में ये खिलाड़ी असरदार होते. भारत को इन दोनों की कमी खलेगी.’ हरभजन के अनुसार सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के ‘एक्स फैक्टर’ हो सकते हैं

Harbhajan Singh and KL Rahul 1260x657 1

पूर्व ऑफी ने कहा, ‘सूर्यकुमार पूरा पैकेज है. जिस क्रम पर वह बल्लेबाजी करता है, मुझे नहीं लगता कि भारत में उससे बेहतर उस क्रम के लिए कोई बल्लेबाज है. पांचवें या छठे नंबर पर वह जैसी बल्लेबाजी करता है , मुझे नहीं लगता कि विराट, रोहित या संजू भी कर सकते हैं.’ उन्होंने कहा कि विराट और रोहित पर टीम को अच्छी शुरूआत देने की जिम्मेदारी होगी. विराट और रोहित पर बहुत कुछ निर्भर करेगा क्योंकि श्रेयस अभी चोट से लौटा है. ईशान किशन फॉर्म में है. केएल राहुल खेलेगा या नहीं, हमें नहीं पता. हार्दिक पंड्या की भूमिका भी अहम होगी. अगर ये सब मिलकर अच्छा खेल सके तो बेहतरीन होगा.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

IND vs NZ: आखिरी वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर पलट दिया इतिहास, पहली बार जीती सीरीज

भारतीय क्रिकेट के गढ़ माने जाने वाले इंदौर में रविवार का दिन मेहमान टीम न्यूजीलैंड के नाम रहा। जबरदस्त आत्मविश्वास, धैर्यपूर्ण बल्लेबाज़ी और अनुशासित...

वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत की ट्रेड नीति का नया रोडमैप

बदलते अंतरराष्ट्रीय हालात ने भारत की व्यापार नीति को एक बार फिर केंद्र में ला दिया है। बजट 2026 से पहले सरकार के सामने...

बयान पर मचे बवाल के बाद एआर रहमान की सफाई, कहा– ‘मेरी बातों को गलत समझा गया’

ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका संगीत नहीं बल्कि हालिया बयान और उस पर...

RELATED NEWS

राजकोट वनडे में न्यूजीलैंड की दमदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

राजकोट के मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को पूरी तरह दबाव में रखते हुए 7 विकेट से शानदार...

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सुरक्षा पर ICC की दो टूक, भारत को लेकर शंकाएं बेबुनियाद

टी-20 विश्व कप 2026 से पहले खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर उठे सवालों पर अब स्थिति साफ होती नजर आ रही है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट...

IND vs NZ: पहले वनडे में टीम इंडिया ने 4 विकेट से मारी बाजी, किंग कोहली फिर चमके

वडोदरा की शाम क्रिकेट के रंग में पूरी तरह डूबी हुई थी, जब लंबे अंतराल के बाद शहर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी देखी।...