fbpx
  Previous   Next
HomeSportsविश्व कप में भारत छह में से छह मैच जीतकर भी सेमीफाइनल...

विश्व कप में भारत छह में से छह मैच जीतकर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा, जानिए क्यों?

World Cup 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों की तस्वीरें लगभग साफ दिखने लगी हैं, लेकिन जब तक आखिरी मुहर न लग जाए, तब तक पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता.

टीम इंडिया ने विश्व कप के वर्तमान संस्करण में तूफान मचा दिया है. ऐसी क्रिकेट खेली कि तमाम पंडितों ने दांत तले उंगली दबा ली. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर विजयी अभियान के आगाज से लेकर गत चैंपियन इंग्लैंड को सौ रन से हराने तक मेजबान लगातार छह में से छह मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल पर टॉप पर पहुंच गए हैं, लेकिन इतना होने के बावजूद भी करोड़ों भारतीय क्रिकेटप्रेमी सड़कों पर, घर-घर में, ऑफिसों में चर्चा कर रहे हैं कि आखिर छह जीतों के बावजूद भी अभी तक टीम इंडिया अंतिम चार में क्यों नहीं पहुंची. इसकी एक वजह वैसे यह भी है कि प्रत्येक टीम को ग्रुप स्टेज में एक-दूसरे के खिलाफ खेलना है. वर्तमान में तस्वीर कुछ ऐसी है कि दो प्वाइंट्स के साथ टेबल में सबसे फिसड्डी चल रही इंग्लैंड के अभी भी तीन और मैचों के साथ अंतिम चार के बहुत ही दूरवर्ती चांस हैं. इसे आप फॉर्मेट बनाने वाले पंडितों की दूरदर्शिता या गणितिज्ञ विद्या कह सकते हैं. सेमीफाइनल का गणित क्या है समझ लीजिए ?

1 10

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या है गणित ?
सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए किसी भी टीम को 14 अंक हासिल करने पर “पूरी तरह” अंतिम चार में प्रवेश कर लिया मानी जाएगी. वैसे कोई टीम 12 अंक के साथ भी सेमी का टिकट हासिल कर सकती है, लेकिन इसके लिए थोड़ी मदद की जरुरत पड़ेगी. वर्तमान “तस्वीर” को देखकर कहा जा सकता है कि भार, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के सेमीफाइनल में पहुंचने के सबसे ज्यादा आसार हैं.

Capture 9

अगर भारत बाकी तीनों मैच हार गई तो क्या होगा ?
भारत को फिलहाल यहां से तीन मैच और खेलने हैं. और तीन में से एक जीत उसे सेमीफाइनल का टिकट दिला देगी क्योंकि शीर्ष चार से बाहर रहने वाली कोई भी टीम भारत के प्वाइंट्स की बराबरी नहीं ही कर पाएगी. और अगर भारत यहां से अपने बचे हुए तीन मैच हार भी जाता है, तो भी टीम रोहित सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. बस शर्त यह है कि अगर अफगानिस्तान टीम 12 प्वाइंटस के साथ समापन करती है, तो उसका नेट रन-रेट बस भारत से बेहतर न हो.

1133

दक्षिण अफ्रीका अंतिम 4 में पहुंचने से एक कदम दूर !
दक्षिण अफ्रीका के यहां से तीन मैच बाकी बचे हैं और दक्षिण अफ्रीका को अंतिम चार में पहुंचने के लिए दो जीत दर्ज करने की जरुरत है. वैसे एक ही जीत भी उसके लिए यह कम कर सकती है लेकिन…. लेकिन शर्त यह है कि फिलहाल नंबर पांच से आठ के बीच खड़ी टीमें यहां से अपने सभी सारे मैच हार जाएं. अगर दक्षिण अफ्रीका अपने सभी तीनों मैच हार जाता है, तो यह टीम बाहर हो सकती है.

NZ schedule for ODI WC 2023

एक जीत और न्यूजीलैंड की जगह पक्की
न्यूजीलैंड को पिछले दो मैचों में लगी हार से झटका लगा है, लेकिन अगर यह टीम अपने बचे तीन में से दो मैच जीत लेती है, तो यह भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. न्यूजीलैंड को बचे मुकाबले दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ खेलने हैं. अगर कीवी खासकर पाकिस्तान और श्रीलंका से हार जाते हैं, तो उसके लिए चिंता की बात हो जाएगी. लेकिन इन दोनों के खिलाफ मिली एक जीत न्यूजीलैंड को मंजिल तक पहुंचा सकती है.

45

ऑस्ट्रेलिया का एक जीत से भला नहीं होगा
ऑस्ट्रेलिया की कहानी भी न्यूजीलैंड की तरह है. मतलब उसे भी कम से कम दो मैच जीतने होंगे. लेकिन एक अच्छी बात उसके साथ यह है कि शीर्ष चार टीमों में उसे बाकी टीमों की तुलना में आसान मैच खेलने हैं. कंगारुओं को आगे इंग्लैंड, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भिड़ना है. इंग्लैंड के खिलाफ जीत अंग्रेजों का आधिकारिक तौर पर बोरिया-बिस्तर बांध देगी. अगर कंगारू तीन में से एक ही मैच जीत पाते हैं, तो बात फिर नेट रन-रेट तक पहुंच जाएगी क्योंकि दस अंक से तो भला नहीं ही होगा इनका, लेकिन मजबूत पहलू यही है उसके साथ कि कमजोर प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ उसे खेलना है.

बाकी टीमों का हाल है बेहाल
अफगानिस्तान, श्रीलंका, पाकिस्तान और यहां तक की नीदरलैंड्स के अंतिम चार में पहुंचने के आसार भी पूरी तरह खत्म नहीं हुए हैं. अगर अफगानिस्तान अपने बचे सभी मैच जीतने में सफल रहता है, तो निश्चित तौर पर उसके आसार बने रहेंगे. इससे वह 12 प्वाइंट्स के साथ समानप करेगा. और श्रीलंका, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स भी अगर अपने तीनों मैच जीत लेते हैं, तो ये टीमें दस प्वांट्स के साथ टूर्नामेंट खत्म करेंगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

अक्षय कुमार ने किया धुरंधर फिल्म और रणवीर सिंह के लिए ये क्या कह दिया ?

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन की फिल्म 'धुरंधर' इन दिनों सिनेमाघरों में खूब पसंद की जा...

माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन सत्या नडेला PM मोदी से मिले , भारत में 17.5 बिलियन डॉलर के निवेश का ऐलान!

पीएम मोदी के भारत की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्रांति को बढ़ावा देने के प्रयासों को एक बड़ी सफलता मिली है. टेक्नोलॉजी सेक्टर की दिग्गज...

भारतीय गेंदबाजों के सामने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने किया आत्मसमर्पण. अफ्रीकी टीम पहली बार 74 रनों पर ऑल-आउट, सीरीज में 1-0 की बढ़त बना...

भारत के खिलाफ 5 मैंचों के टी20 सीरीज के पहले मैंच ने भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए उनका टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह...

RELATED NEWS

आखरी वनडे में यशस्वी जायसवाल की पहली वनडे सेंचुरी! टीम मैनेजमेंट की टेंशन में बढोत्तरी…

विशाखापत्तनम में सीरीज़ जीत की नींव कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने रखी तो रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल टीम को जीत की दहलीज़...

अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में जीत के बाद कोहली का बड़ा बयान से साउथ अफ्रीका के टीम में क्यों मची खलबली !

रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में शानदार जीत दिलाने वाले प्लेयर ऑफ द मैच विराट कोहली ने अपने आगे की रणनीति...

चौतरफा आलोचना झेल रहे भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गंभीर के बचाव में उतरे अश्विन, कही दिल छू लेने वाली बात!

पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला में 0-2 से मिली हार के बाद आलोचनाओं से घिरे भारतीय...