fbpx
  Previous   Next
HomeNationबिहार में युवक सांप लेकर पहुंचा सदर अस्पताल, वजह हैरान करने वाला...

बिहार में युवक सांप लेकर पहुंचा सदर अस्पताल, वजह हैरान करने वाला !

अस्पताल में सांप देखने के बाद कई लोग चौंक गए. कुछ लोगों ने सांप का वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.

बिहार के गोपालगंज से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, एक युवक को एक सांप ने काट लिया था. युवक ने सांप को पकड़ लिया और अस्पताल में ले आया. घटना की जानकारी मिलने पर डॉक्टर भी हैरान हो गए. अस्पताल में सांप देखने के बाद कई लोग चौंक गए. कुछ लोगों ने सांप का वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.

177117

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के बसडीला गांव का है. बताया जाता है कि बसडीला गांव में युवक अली इमाम घर में रखे गेहूं को निकाल रहा था. इसी बीच सांप ने काट लिया. सांप के काटने के बाद युवक ने उसे खेत से ही पकड़ लिया और थैले में भरकर उसे अस्पताल में ले आया. अस्पताल में आते ही उसने सफेद रंग के थैले से सांप को निकाला और डॉक्टर को दिखाकर बोला, सर इसी सांप ने काटा है.

21211

सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. शिवशंकर कुमार ने कहा कि बरसात के दिनों में सांप के काटने की घटनाओं में वृद्धि हुई है. सांप के काटने के बाद किसी को तत्काल स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल ले जाना चाहिए. सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध है. किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है. डॉक्टर शिवशंकर कुमार ने बताया कि फिलहाल युवक सुरक्षित है. इसे ऑब्जर्बेशन में है. युवक को जहरीले सांप ने नहीं काटे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

शेयर बाजार में ‘हाहाकार’: रिकॉर्ड ऊंचाई छूकर क्यों फिसला सेंसेक्स? 800 अंकों की गिरावट ने उड़ाए निवेशकों के होश!

भारतीय शेयर बाजार में आज 'बुल्स' और 'बियर्स' के बीच जबरदस्त खींचतान देखने को मिली। गुरुवार सुबह शानदार बढ़त के साथ खुला बाजार दोपहर...

नासिक केस में सुप्रीम कोर्ट में ‘विस्फोटक’ याचिका: ‘धर्मांतरण नहीं, यह तो देश के खिलाफ आतंकी साजिश है!’

नासिक के चर्चित धर्मांतरण मामले ने अब देश की दहलीज लांघकर सर्वोच्च अदालत का दरवाजा खटखटाया है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक ताजा याचिका...

543 से 816 कैसे होगी लोकसभा? अमित शाह ने खोल दिया दक्षिण भारत की सीटों का गुप्त गणित!

संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर छिड़ी बहस के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा सीटों के भविष्य...

RELATED NEWS

मोदी-ट्रंप की बातचीत के बाद एक्शन में डेलिगेशन: क्या 20 अप्रैल को फाइनल होगी भारत-अमेरिका की महा-ट्रेड डील?

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित ट्रेड डील अब अपने सबसे निर्णायक मोड़ पर पहुँच गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...