fbpx
  Previous   Next
HomeNationनूंह हिंसा के बाद कर्फ्यू में कल चार घंटे की दी जाएगी...

नूंह हिंसा के बाद कर्फ्यू में कल चार घंटे की दी जाएगी ढील लेकिन इंटरनेट पर पाबंदी 11 अगस्‍त तक बढ़ाई गई.

बुधवार को कर्फ्यू में ढील दी जाएगी. इसे लेकर जिलाधीश की ओर से आदेश जारी किए गए हैं. सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक लोग आवाजाही कर सकते हैं.

नूंह हिंसा के बाद से जिले में इंटरनेट सेवा लगातार बाधित है. नूंह में एक बार फिर इंटरनेट सेवा पर पाबंदी बढ़ा दी गई है. अब जिले में इंटरनेट सेवा 11 अगस्त तक बंद रहेगी. साथ ही प्रशासन ने नूंह में बुधवार को कर्फ्यू में चार घंटे की ढील देने का फैसला किया है. उधर, पिछले हफ्ते भड़की और बाद में गुरुग्राम तक फैली सांप्रदायिक झड़पों पर सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयानों को लेकर हरियाणा पुलिस ने 29 मामले दर्ज किए हैं और सात लोगों को गिरफ्तार किया है.

fd653b9320

नूंह हिंसा के बाद जिले में तीन बार इंटरनेट सेवा को बाधित करना पड़ा है. हालांकि हालात अब सामान्य होने लगे हैं. बावजूद इसके इंटरनेट पर पाबंदी जारी रहेगी. मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, आगामी 11 अगस्त तक जिले में इंटरनेट सेवा बाधित रहेगी.

192810 vdoqxewnun 1691037400

गत 31 जुलाई की हिंसा के बाद इंटरनेट सेवा जिले में बंद की गई थी, जो चार अगस्त तक थी. इसे 8 अगस्त तक बढ़ा दिया गया था. मंगलवार की रात क्षेत्रवासी इंटरनेट सेवा बहाल होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. हालांकि जिला प्रशासन की ओर से निर्णय लिया गया है कि अब आगामी 11 अगस्त तक जिले में इंटरनेट सेवाएं बाधित रहेंगी. नूंह में बुधवार को कर्फ्यू में ढील दी जाएगी. इसे लेकर जिलाधीश की ओर से आदेश जारी किए गए हैं. सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक लोग आवाजाही कर सकते हैं.

c87947f6fd

नूंह हिंसा को लेकर हरियाणा पुलिस ने अब तक 113 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 305 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही पुलिस 106 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बता दें कि 31 जुलाई को मुस्लिम बहुल नूंह जिले में विश्व हिंदू परिषद की बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान दो समूहों के बीच झड़प हो गई थी. हिंसा के दौरान दो होमागार्ड सहित छह लोगों की मौत हो गई थी. साथ ही कई वाहनों में आग लगा दी गई थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

Salman Khan Court Case: अपकमिंग फिल्म ‘काला हिरण’ के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे सलमान खान

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि में वॉर: रेस्ट इन पीस' को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बीच...

पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज; मार्च 2026 में दिए ‘भड़काऊ’ भाषण को लेकर बढ़ीं मुश्किलें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के राजनीतिक जीवन का सबसे बुरा...

होर्मुज में भारतीयों की मौत पर अमेरिका पर भड़का संयुक्त राष्ट्र; UN और IMO ने US को सरेआम फटकारा

पश्चिम एशिया के 'स्ट्रैट ऑफ होर्मुज' (होर्मुज जलडमरूमध्य) और ओमान के तट के पास अमेरिकी नौसेना (US Navy) द्वारा कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाए...

RELATED NEWS

’70 करोड़ युवा आबादी हमारी सबसे बड़ी ताकत’—नीति आयोग की बैठक में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल (Governing Council) बैठक की अध्यक्षता की। इस वर्ष बैठक का मुख्य...

Historic Record: नेहरू का 62 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ पीएम मोदी ने रचा इतिहास, डोनाल्ड ट्रंप ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ते हुए एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे...

ओमान तट पर ऑयल टैंकर पर अमेरिकी मिसाइल हमला! 3 भारतीय क्रू मेंबर लापता

पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी भारी भू-राजनीतिक तनाव अब समंदर के बीच वाणिज्यिक जहाजों (Commercial Ships) के लिए काल बनने लगा है। ओमान...