fbpx
  Previous   Next
HomeNationचंद्रयान-3 ने चांद के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक की लैंडिंग, पोल पर...

चंद्रयान-3 ने चांद के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक की लैंडिंग, पोल पर उतरने वाला पहला मुल्क बना हिंदुस्तान.

साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद अब रोवर प्रज्ञान के निकलेगा और डस्ट सेटल होने के बाद विक्रम चालू होगा और कम्युनिकेट करेगा.

भारत ने स्पेस सांस में इतिहास रच दिया है. चंद्रयान-3 ने चांद के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली है. चंद्रयान-3 के साथ ही भारत चांद के साउथ पोल पर यान उतारने वाला पहला देश बन गया है. जबकि चांद के किसी भी हिस्से में सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश है. भारत से पहले अमेरिका, रूस और चीन ही चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर पाए हैं. चांद पर पहुंचकर चंद्रयान-3 ने मैसेज भेजा- मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं.

12 11 630 6301


चंद्रयान-3 का लैंडर बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर उतरा था. इसके दो घंटे और 26 मिनट बाद रोवर भी लैंडर से बाहर आ गया. रोवर छह पहियों वाला रोबोट है. ये चांद की सतह पर चलेगा. इसके पहियों में अशोक स्तंभ और इसरो के लोगो की छाप है. जैसे-जैसे रोवर चांद की सतह पर चलेगा, वैसे-वैसे अशोक स्तंभ और इसरो के लोगो की छाप छपती चली जाएगी.

17 7 2023 21 55 7 571Know where Chandrayaan 3 reached the sootr

चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग को पीएम मोदी ने साउथ अफ्रीका से वर्चुअली देखा. सफल लैंडिंग के बाद पीएम मोदी ने इसरो और देश को बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि चंदा मामा अब दूर के नहीं, टूर के हैं.

chandrayaanmodiisro1692806027803

चंद्रयान-3 के लैंडिंग की शुरुआत 5 बजकर 30 मिनट पर हुई. रफ लैंडिंग बेहद कामयाब रही. इसके बाद 5 बजकर 44 मिनट पर लैंडर ने वर्टिकल लैंडिग की. तब चंद्रयान-3 की चंद्रमा से दूरी 3 किमी रह गई थी. इसके 20 मिनट में चंद्रमा की अंतिम कक्षा से चंद्रयान-3 ने 25 किमी का सफर पूरा किया. फिर लैंडर को धीरे-धीरे नीचे उतारा गया. शाम 6 बजकर 04 मिनट पर लैंडर ने चांद पर पहला कदम रखा. इस तरह भारत चांद के साउथ पोल पर कदम रखने वाला दुनिया का पहला देश बन गया.

chandrayaan 2 20180259731

14 दिन में मिशन होगा खत्म
ISRO के मुताबिक, लैंडर विक्रम से रोवर प्रज्ञान बाहर निकलते ही ये काम में लग जाएगा. रोवर 14 दिनों तक चांद के साउथ पोल पर रिसर्च करेगा. दरअसल, चांद पर धरती के 14 दिन के बराबर एक ही दिन होता है. ऐसे में साउथ पोल पर लैंड करने के बाद रोवर के पास काम खत्म करने के लिए केवल 14 दिनों का समय होगा. इस दौरान चांद पर धूप रहेगी और दोनों को सोलर एनर्जी मिलती रहेगी. 14 दिन बाद साउथ पोल पर अंधेरा हो जाएगा. फिर लैंडर-रोवर दोनों ही काम करने बंद कर देंगे. चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग से भारत स्पेस पावर के रूप में उभरा है. इसके साथ ही ISRO का दुनिया की अन्य अंतरिक्ष एजेंसियों के मुकाबले कद कहीं ऊंचा हो गया है. देशवासी ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई दे रहे हैं और उनके काम की जमकर सराहना कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

बिहार का ये नाश्ता है पोषक तत्वों से है भरपूर, जानें इसके फायदे और खाने का सही तरीका !

बिहार में एक कहावत है कि चूडा-दही, चीनी और अचार, सबसे उत्तम आहार. जी हां, मकर संक्रांति के अवसर पर लोगों के घरों में...

भारत चीनी वायरस HMPV के अब तक 7 मामले! जानिए सरकार क्या है स्टैंड और इससे बचने का क्या है उपाय?

चीन में कहर मचा रहा ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस यानि HMPV वायरस अब भारत तक पहुंच गया है. कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु के बाद इस वायरस...

जानिए, क्यूं कुंभ में स्नान करने आए एक दंपति ने अपनी 13 साल की बेटी को कर दिया दान !

यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ में शामिल होने के लिए देश की अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु आ रहे हैं. हर कोई आस्था के इस...

RELATED NEWS

जानिए, क्यूं कुंभ में स्नान करने आए एक दंपति ने अपनी 13 साल की बेटी को कर दिया दान !

यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ में शामिल होने के लिए देश की अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु आ रहे हैं. हर कोई आस्था के इस...

महाकुंभ शुरू होने से पहले प्रशासन के खडी हुई समस्या ! क्या गंदगी से गुजरकर मेले में पहुंचेने के लिए बाध्य होंगे श्रद्धालु ?

सफाई मजदूर एकता मंच के बैनर तले सफाईकर्मीयों ने तीन दिवसीय क्रमिक धरने के दूसरे दिन नगर निगम से सुभाष चौराहा तक जुलूस निकाल...

…और इस तरह मेलबर्न टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के नाम! टीम इंडिया शर्मनाक तरीके से 155 पर ऑल आउट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला गया। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का यह चौथा...