fbpx
  Previous   Next
HomeNationउत्तराखंड के चमोली में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 15 लोगों की...

उत्तराखंड के चमोली में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 15 लोगों की मौत, कई घायल.

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थिति अलकनंदा नदी के किनारे लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में विस्फोट होने से 15 लोगों की मृत्यु हो गई और 7 लोग घायल हो गए हैं. मारे गए लोगों में 4 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे के मजिस्‍ट्रेट जांच के आदेश दे दिये हैं. उत्तराखंड में अनेक स्थानों पर इन दिनों लगातार बारिश हो रही है.

medium 2023 07 19 c824888d5a


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोदी हादसे पर कहा, “चमोली में बेहद दुखद घटना का समाचार मिला है. 15 लोगों के हताहत होने की जानकारी अभी तक मिली है. इस घटना के मजिस्‍ट्रेट जांच के आदेश दे दिये गए हैं. एसडीआरएफ सभी बचाव दल घटनास्‍थल पर पहुंच गए हैं. घायलों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है. हादसे में मारे गए लोगों में एक पुलिसकर्मी सब इंस्पेक्टर और 3 होमगार्ड के जवान हैं. प्रोजेक्ट में बने ब्रिज में करंट आने से ये हादसा हुआ. पहले एक जल निगम के कर्मचारी की मौत हुई, फिर अन्‍य करंट की चपेट में आ गाए.

pushkar singh dhami pti 1224483 1685786965

चमोली के पीपलकोटी में हुए हादसे को लेकर एडीजी लॉन आर्डर वी मुरुगेशन ने मीडिया को बयान जारी करते हुए कहा कि देर रात चमोली के पीपलकोटी के नमामि गंगे प्रोजेक्ट में एक हादसा हुआ था, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जिसका पंचनामा भरने के लिए पुलिस की टीम सुबह मौके पर पहुंची थी और मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर मौजूद थे. इसी दौरान अचानक सुबह एक बार फिर करंट फैल गया. उन्होंने कहा कि इस दौरान 22 लोग करंट की चपेट में आ गए, जिनमें से 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से दो को हेलीकॉप्टर के जरिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. उन्होंने आगे बताया कि इस पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

लगातार बारिश से गंगा, यमुना सहित प्रदेश की सभी नदियां उफान पर आ गयी हैं. बारिश के कारण गंगा की सहायक अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर पौड़ी जिले के श्रीनगर में जीवीके जलविद्युत परियोजना के बांध से करीब 3000 क्यूमैक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

आखरी वनडे में यशस्वी जायसवाल की पहली वनडे सेंचुरी! टीम मैनेजमेंट की टेंशन में बढोत्तरी…

विशाखापत्तनम में सीरीज़ जीत की नींव कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने रखी तो रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल टीम को जीत की दहलीज़...

मुझसे खूबसूरत न हो जाए कोई, 4 बच्चे मार डाले, पानीपत की साइको कातिल हसीना की शादी की तस्वीर आई सामने

पानीपत के गांव भावड़ में चार बच्चों को बेरहमी से कत्ल करने वाली कातिल पूनम की शादी की तस्वीर सामने आई है. पूनम के...

ममता सरकार के लिए यात्रियों की सुरक्षा से बढकर है मुस्लिम वोट बैंक? अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर दूसरे रनवे के निर्माण में मामला तो...

देश के सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट में से एक कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अपने दूसरे रनवे के निर्माण को लेकर...

RELATED NEWS

ममता सरकार के लिए यात्रियों की सुरक्षा से बढकर है मुस्लिम वोट बैंक? अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर दूसरे रनवे के निर्माण में मामला तो...

देश के सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट में से एक कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अपने दूसरे रनवे के निर्माण को लेकर...

नाबालिग से रेप के मामले में जमानत पर चल रहे धुर्त संत आशाराम की मुश्किल फिर से बढ सकती है! जमानत को लेकर रेप...

रेपिस्ट संत 12 साल जेल में रहने के बाद स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते फिलहाल जमानत पर चल रहे है. लेकिन लगता है एकबार...

राजस्थान के इस मंदिर में चढावे की रकम सुन आपके होश उड जाएंगे, नोटों की गिनती ने तोड़े रिकॉर्ड!

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में सांवलिया सेठ के भंडार की गिनती ने सारे रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं. 5 चरणों की गिनती में चढ़ावे...